दिल्ली

Delhi: देश का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनेगा दिल्ली में: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

Delhi: देश का पहला ई-वेस्ट इको पार्क बनेगा दिल्ली में: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक पहल

रिपोर्ट: अभिषेक ब्याहुत

नई दिल्ली, 09 जून 2025: दिल्ली सरकार ने देश के पहले अत्याधुनिक ई-वेस्ट इको पार्क के निर्माण की घोषणा की है, जो राजधानी को पर्यावरणीय और औद्योगिक दृष्टिकोण से नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। इस ऐतिहासिक परियोजना की अगुवाई दिल्ली के माननीय उद्योग मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने की है। उनका कहना है, “अब अनियंत्रित कचरे का दौर समाप्त हो रहा है। यह परियोजना दिल्ली को औद्योगिक, पर्यावरणीय और सामाजिक रूप से भविष्य के लिए सशक्त बनाने वाली है।”

यह इको पार्क उत्तर पश्चिम दिल्ली के होलंबी कलां क्षेत्र में 11.4 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इसे देश का पहला और सबसे उन्नत ई-कचरा प्रबंधन केंद्र माना जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण, सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने और ग्रीन जॉब्स के निर्माण की दिशा में यह परियोजना एक मील का पत्थर साबित होगी।

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए 150 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत निर्धारित की गई है, जबकि इसके संचालन और रख-रखाव पर 325 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आने का अनुमान है। इस पार्क में हर वर्ष 51,000 मीट्रिक टन ई-कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्करण किया जाएगा, जो 106 श्रेणियों के इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल अपशिष्ट को कवर करेगा। इससे सालाना 350 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व उत्पन्न होने की भी उम्मीद है।

इस योजना के लिए उच्च स्तरीय बैठक में RFQ-cum-RFP (ग्लोबल टेंडर) जारी करने का निर्णय लिया गया है। परियोजना को PPP (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर आगामी 18 महीनों में पूरा किया जाएगा। दिल्ली को सर्कुलर इकोनॉमी और ग्रीन रोजगार के एक आदर्श मॉडल के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह प्रयास एक बड़ा बदलाव लाएगा।

इस इको पार्क के निर्माण से हजारों ग्रीन जॉब्स का सृजन होगा, जिससे न सिर्फ दिल्ली की बेरोजगारी दर में गिरावट आएगी, बल्कि ई-कचरा प्रबंधन के अनौपचारिक क्षेत्र में कार्यरत हजारों श्रमिकों को भी सम्मानजनक और सुरक्षित रोजगार मिलेगा। इस कदम से दिल्ली में ई-वेस्ट प्रदूषण में भारी कमी आने की संभावना है, जिससे शहर का पर्यावरण अधिक स्वच्छ और टिकाऊ बनेगा।

इस परियोजना को माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और उद्योग मंत्री श्री सिरसा के नेतृत्व में दिल्ली राज्य औद्योगिक और अवसंरचना विकास निगम (DSIIDC) के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा। आने वाले समय में यह पार्क न केवल दिल्ली बल्कि पूरे देश के लिए ई-वेस्ट प्रबंधन का एक प्रेरणास्रोत बनेगा।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players