एल्यूमनाई एसोसिएशन ने प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक और स्टॉफ के सहयोग से कालका कॉलेज की उन्नति के लिए अनेक काम किए- विजय बंसल

एल्यूमनाई एसोसिएशन ने प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक और स्टॉफ के सहयोग से कालका कॉलेज की उन्नति के लिए अनेक काम किए- विजय बंसल

प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक आगामी 28 फरवरी को हो रही है सेवानिवृत्ति

एल्यूमनाई एसोसिएशन ने कालका राजकीय कॉलेज की प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

कालका 20 फरवरी ।

श्रीमती अरुणा आसफ अली स्नाकोत्तर राजकीय महाविद्यालय कालका की प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक के आगामी 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति होने के उपलक्ष में राजकीय कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट के नेतृत्व में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने प्रिंसिपल के कालका में उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र मित्तल, संजय बंसल, राजीव अरोड़ा, अरुण कुमार कौड़ा, एसके थामा, तेजभान गांधी, अजय बबल, सजल बंसल प्रोफ़ेसर गुलशन, प्रोफेसर वरिंद्र आदि लोग उपस्थित थे। इस दौरान कालका कॉलेज की उन्नति के लिए चर्चा भी की गई।

इस अवसर पर एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक के कार्यकाल में कालका कॉलेज ने हर क्षेत्र में काफी उन्नति की है इसलिए उनकी इन्हीं सेवाओं के लिए एसोसिएशन ने उन्हें सम्मानित किया है। विजय बंसल एडवोकेट एल्युमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष ही नहीं बल्कि वह अपने छात्र काल में दो बार कालका छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे वे सन 1982 से कालका कॉलेज से जुड़े हुए हैं, कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में विजय बंसल के प्रयासों से कालका राजकीय कॉलेज की उन्नति के लिए अनेक कार्य हुए जिनमें कालका कॉलेज में साइंस ब्लॉक लाइब्रेरी एमए की कक्षाए आरंभ,ऑडिटोरियम जैसी अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। विजय बंसल ने बताया कि प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक के नेतृत्व में 13 वर्ष बाद यहां पर बहुत बड़ी स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। विजय बंसल एडवोकेट ने कहा कि यदि कालका कॉलेज में नई खेल नीति लागू की जाए तो यहां पर ना केवल पिंजौर कालका ही नहीं बल्कि आस पास के अन्य राज्यों से आने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा। यहां के बच्चों की एमपीएड कक्षाएं भी आरंभ करने की मांग को लेकर चर्चा की गई।

प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक ने बताया कि एल्युमिनाई एसोसिएशन के पदाधिकारी जो कॉलेज के पुराने छात्र हैं वह एक तरह से भावी पीढ़ी के लिए मार्गदर्शक का काम करते हैं वे एक तरह से हमारे एंबेसडर होते हैं इसलिए उनके सहयोग से कालका राजकीय कॉलेज ने काफी तरक्की की है और एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी कॉलेज के प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में आईटी ब्लॉक तैयार होने वाला है इसके आरंभ होने से अनेक कई नए कोर्स आरंभ होंगे। उन्होंने कहा कि इसके अलावा पीएम उषा योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के 6 कॉलेज को केंद्र सरकार की ओर से विशेष कर लड़कियों की खेल में भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से अनुदान मिला है जिसके तहत कालका कॉलेज को 5.50 करोड रुपए की ग्रांट प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि पीएम उषा योजना के पूरा होने के बाद यहां पर लड़कियों के लिए हॉस्टल बिल्डिंग तैयार होगी जिससे दूर दराज से आने वाली लड़कियां हॉस्टल में रहकर न केवल अपनी आगे की शिक्षा पूरी कर पाएंगी बल्कि खेलों में भी विशेष योगदान देकर क्षेत्र का नाम रोशन करेगी।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img