Tuesday, 27 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजनLucknow : 22 प्रस्तावों पर योगी कैबिनेट की मुहर, शिक्षा कर्मियों को कैशलेस इलाज से लेकर रोबोटिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं को मिली मंजूरीBhangel CHC Facilities: भंगेल सीएचसी में 75 लाइटें, 21 सीसीटीवी और पेयजल सुविधाएं बेहतरPNB Bank Fraud: ग्रेटर नोएडा की पीएनबी शाखा में 35 करोड़ की कथित अनियमितता का आरोपNoida Cyber Fraud: ऑनलाइन निवेश के नाम पर चार लोगों से करीब 93 लाख की ठगीNoida Suicide Case: मामूरा में युवती की मौत, शादी और रुपये के विवाद में युवक पर मुकदमाJewar Link Expressway: जेवर लिंक समेत चार एक्सप्रेसवे के लिए 17,542 करोड़ रुपये मंजूर

तेंदुएं ने फैलाई सनसनी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दिखा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के पास शनिवार शाम एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हआ।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के पास शनिवार शाम एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हआ।

अमर सैनी

नोएडा: ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसायटी के पास शनिवार शाम एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हआ। वायरल वीडियो में तेंदुआ दिखाया गया है। जिसके बाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग डरे हुए हैं। इसकी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तंदुएं के कोई निशान नहीं मिले हैं। उन्होंने दावा किया है कि किसी ने खिलौने से वीडियो तैयार कर इसे वायरल किया है। वन विभाग का कहना है कि अफवाह फैलाकर लोगों को डराने के आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

शनिवार की शाम सोशल मीडिया पर पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी और डीएफसीसी की रेलवे लाइन के बीच खाली का वीडियो वायरल हो गया। कार से बनाए गए वीडियो में तेंदुए जैसा जानवर झाड़ियों के बीच बैठा दिख रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद से आसपास की सोसाइटियों के निवासी सतर्क हो गए हैं। सोसाइटी निवासियों ने घरों के अंदर रहने का अलर्ट जारी कर वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तलाश शुरू की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि मौके पर तेंदुआ या अन्य कोई जंगली जानवर होने के निशान नहीं मिले हैं। सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों के साथ तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें कुछ नहीं मिला। वीडियो को देखकर लगा रहा है कि किसी ने खिलौना रखकर वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *