Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

स्वदेशी स्टील से बनेंगे भारतीय तटरक्षक पोत

- भारतीय तट रक्षक ने जिंदल स्टील एंड पावर संग किया करार
- भारतीय तट रक्षक ने जिंदल स्टील एंड पावर संग किया करार

नई दिल्ली, 9 मई : भारतीय तट रक्षक बल के समुद्री जहाज अब स्वदेशी स्टील से निर्मित होंगे। इससे जहां आयात पर निर्भरता घटेगी। वहीं, विदेशी मुद्रा की भी बचत होगी। इस संबंध में भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) और जिंदल स्टील एंड पावर (जेएसपी) ने एक करार (एमओयू) किया, जिसके तहत जहाज निर्माण के लिए जरूरी मरीन ग्रेड स्टील की आपूर्ति जेएसपी करेगा। इस करार में उन सभी सार्वजनिक और निजी शिपयार्डों को भी शामिल किया गया है जहां आईसीजी के पोत निर्माणाधीन हैं।

करार पर आईसीजी के डीडीजी (मटेरियल एंड मेंटेनेंस) एवं आईजी एचके शर्मा और जेएसपी के मुख्य विपणन अधिकारी एसके प्रधान ने हस्ताक्षर किए। उनके साथ आईसीजी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एडीजी ने कहा कि समुद्री जहाज निर्माण के क्षेत्र में स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल बढ़ाने का फैसला एक ऐसे राष्ट्र के दृष्टिकोण का प्रतीक है जो आयात पर निर्भर नहीं रहना चाहता है। वहीं, जेएसपी के अध्यक्ष नवीन जिंदल ने कहा कि यह एमओयू स्वदेशी उत्पादन के जरिए राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *