Friday, 30 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में रास्ते से गाड़ी हटाने को कहा तो गार्ड और स्टाफ ने युवक को पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई घटनाHapur News : हापुड़ में करवा चौथ पर दिखी आस्था की छटा, महिलाओं ने की पति की दीर्घायु की कामनाHapur News : हापुड़ देहात पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 50 हजार का इनामी तस्कर शाह आलम दबोचाLucknow : स्पीड, स्केल और कनेक्टिविटी के मंत्र ने बदली उप्र की तस्वीर: मुख्यमंत्रीNayab Singh Saini: ‘मोहब्बत की दुकान’ में जहर बेचने का काम कर रहे राहुल गांधी: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीInternational Gita Mahotsav: श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दें राज्यपाल, गीता जयंती से कुरुक्षेत्र की विश्व स्तर पर बनी पहचान: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Sugarcane Price: गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की बड़ी घोषणा, दो साल में 35 रुपये बढ़ेगा भावLucknow : योगी सरकार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर, परिषदीय विद्यालयों में 17 से 21 नवंबर तक होंगी अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं

एम्स में कैफेटेरिया समेत तमाम सेवाओं के लिए करना होगा 100% डिजिटल भुगतान

रोगी देखभाल सेवाओं, रेडियोलॉजिकल जांचों, मेडिकल इम्प्लांटों और दवाओं के लिए नकद लेन -देन की जगह नकदी रहित व्यवस्था लागू करने के क्रम में एम्स दिल्ली ने अब अपनी कैफेटेरिया सेवाओं को 100% कैशलेस बनाने का फैसला किया है।
रोगी देखभाल सेवाओं, रेडियोलॉजिकल जांचों, मेडिकल इम्प्लांटों और दवाओं के लिए नकद लेन -देन की जगह नकदी रहित व्यवस्था लागू करने के क्रम में एम्स दिल्ली ने अब अपनी कैफेटेरिया सेवाओं को 100% कैशलेस बनाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली, 9 मई : रोगी देखभाल सेवाओं, रेडियोलॉजिकल जांचों, मेडिकल इम्प्लांटों और दवाओं के लिए नकद लेन -देन की जगह नकदी रहित व्यवस्था लागू करने के क्रम में एम्स दिल्ली ने अब अपनी कैफेटेरिया सेवाओं को 100% कैशलेस बनाने का फैसला किया है। इसके तहत एम्स कैफेटेरिया के सभी काउंटरों पर स्मार्ट कार्ड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड से ही भुगतान स्वीकार किए जाएंगे।

एम्स प्रवक्ता प्रो रीमा दादा ने कहा कि एम्स निदेशक के पिछले निर्देशों के बावजूद एम्स कैफेटेरिया में डिजिटल भुगतान के साथ नकद लेनदेन अभी भी जारी है। इसे रोकने के लिए आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में एम्स दिल्ली के कैफेटेरिया में आने वाले लोगों से आग्रह है कि वह नकद राशि की जगह डिजिटल भुगतान करें। डॉ दादा ने कहा, पूरी तरह से डिजिटल भुगतान प्रणाली को अपनाने से जहां तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिलता है। वहीं, सुरक्षित और कुशल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र निर्माण करने में मदद मिलती है।

एम्स में लागू है वन नेशन, वन एम्स, वन कार्ड योजना
एम्स दिल्ली समेत तमाम एम्स अस्पतालों में नकदी रहित भुगतान या डिजिटल लेन-देन के लिए सरकार ने एसबीआई-एम्स स्मार्ट कार्ड लांच किया है। यह कार्ड उन सभी मरीजों को मुफ्त प्रदान किया जाता है जो एम्स में उपचार के लिए भर्ती होते हैं। इस कार्ड को मरीज के विशिष्ट अस्पताल पहचान (यूएचआईडी) नंबर और आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) आईडी से जोड़ा जाता है। इसके लिए कोई सेवा शुल्क नहीं लिया जाता है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *