Sunday, 1 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में यातायात माह की शुरुआत, एसपी ने जागरूकता रैली को किया रवानाHapur News : मेरठ से मथुरा जा रहे व्यापारियों से हापुड़ में हथियार के बल पर 2.40 लाख की लूटChandigarh : रचनात्मकता और मासूमियत का संगम, ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीताLucknow : ‘यूपी की जनता 2027 में सपा की साइकिल पंचर कर सैफई भेज देगी’, अखिलेश यादव पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साधा निशानाLucknow : महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्मLucknow : योगी सरकार में बदली कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की तस्वीर, बेटियों को मिल रहे शिक्षा और आत्मनिर्भरता के नए अवसरVaranasi : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के उपहार के लिए प्रधानमंत्री जी का दिल से धन्यवाद- मुख्यमंत्रीVaranasi : बुलेट ट्रेन से जुड़ेगी काशी नगरी, साढ़े तीन घंटे में पूरा होगा दिल्ली का सफर- रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

सोसायटी में अधूरे कामों से निवासी परेशान

सोसायटी में अधूरे कामों से निवासी परेशान
आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड के खरीदारों ने एनबीसीसी और वीसीएल पर काम पूरा न करने का आरोप लगाया है।

अमर सैनी

नोएडा। आम्रपाली गोल्फ होम्स और किंग्सवुड के खरीदारों ने एनबीसीसी और वीसीएल पर काम पूरा न करने का आरोप लगाया है। साथ ही एओए के पदाधिकारियों ने इस मामले की शिकायत कोर्ट रिसीवर से भी की है। उनका कहना है कि सोसायटी के अंदर अभी भी काफी काम अधूरा है। सोसायटी में कुछ लिफ्ट काम नहीं कर रही हैं, जिसके लिए एनबीसीसी जिम्मेदार है। बिल्डर के लोग कुछ जगहों पर इंटरनेट कनेक्शन भी नहीं होने दे रहे हैं और डीजी सेट की भी टेस्टिंग नहीं हुई है।

निवासियों ने बताया कि अधूरे कामों को जानबूझकर लटकाया जा रहा है। उनका कहना है कि 20-25 करोड़ रुपये के काम अभी भी लंबित हैं, लेकिन एनबीसीसी ने इन कामों को पूरा नहीं किया है। सोसायटी के अध्यक्ष दिलीप कुमार ने आरोप लगाया कि एनबीसीसी जानबूझकर फ्लैट खरीदारों और एओए कमेटी को एक-दूसरे के खिलाफ खड़ा करने की कोशिश कर रही है। एनबीसीसी और वीसीएल अधूरे कामों की जिम्मेदारी फ्लैट खरीदारों और एओए टीम पर डालना चाहते हैं। सोसायटी के कई हिस्सों में जेनरेटर सेवाएं शुरू नहीं की गई हैं। डीजी सेट खराब हालत में हैं। इंटरनेट वेंडरों को भी सोसायटी में सेवाएं देने से रोका जा रहा है, जिससे निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। अधूरे काम के साथ सोसायटी को जबरन एओए को सौंपने का प्रयास किया जा रहा है, जो उन्हें मंजूर नहीं है। जब तक सारा काम पूरा नहीं हो जाता, एओए कब्जा नहीं लेगी। अब कोर्ट रिसीवर से मांग की गई है कि एनबीसीसी और वीसीएल पर दबाव बनाया जाए कि वह जल्द से जल्द लंबित काम पूरा करे और सारी समस्याओं का समाधान किया जाए।

एओए द्वारा लगाए गए आरोप गलत
एनबीसीसी के अधिकारियों ने कहा कि सोसायटी का सारा काम पूरा हो चुका है। लिफ्ट की समय-समय पर एजेंसी द्वारा जांच की जाती है, जिसके बारे में एओए को भी बताया जाता है। डीजी की भी समय-समय पर जांच की जाती है। एओए द्वारा लगाए गए सारे आरोप गलत हैं। डी और जेट टावर में कब्जा शुरू हो गया है। दोनों टावर में लोग रहने लगे हैं। एओए को कब्जा लेने के लिए कहा गया है, लेकिन हर बार एओए कोई न कोई बहाना बना देता है। अधिकांश निवासी भी एओए के खिलाफ हैं। वहीं एओए ने कहा है कि 10 प्रतिशत लोगों के रहने के बाद वह दोनों टावर को अपने कब्जे में ले लेगा। इसके लिए भी कोर्ट रिसीवर को जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों को कब्जा दिलाने को कहा गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *