Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

स्क्रैप माफिया की गर्लफ्रेंड काजल से फिर होगी पूछताछ

स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल को नोएडा पुलिस दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी
स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल को नोएडा पुलिस दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी

अमर सैनी

नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना की गर्लफ्रेंड काजल को नोएडा पुलिस दोबारा रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। पुलिस को जिला न्यायालय 24 घंटे की रिमांड मिली है। यह रिमांड शुक्रवार दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। यह रिमांड शनिवार दोपहर 12 बजे तक चलेगी। इस दौरान काजल को स्क्रैप माफिया के तमाम काले कारोबार, उसके जानकर और कई सफेदपोश लोगों को लेकर पूछताछ होगी।
बता दें कि इससे पहले 1 मई से 5 मई के तक रवि काना से नोएडा पुलिस ने पूछताछ की थी। इस दौरान 1 दिन के लिए काजल को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और रवि से आमना-सामना कराया। इस पूछताछ में दोनों ने नोएडा पुलिस को कई जानकारी दी। इसके साथ ही काजल झा के जेपी ग्रीन आवास पर मिले प्रॉपर्टी के अहम डॉक्यूमेंट्स मिले।रिमांड के दौरान जब काना को पुलिस देहरादून में उसके आवास ले गई थी तो वहां पर पुलिस को 10 लाख कैश, 9 ट्रकों की जानकारी मिली थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इसके अलावा रवि काना की बहन के घर अट्टा गांव भी पुलिस पहुंची थी। रवि काना की बहन के घर कैश, जमीन के कागज बरामद हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने रवि काना और काजल झा को आमने-सामने बिठाकर भी पूछताछ की थी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि काजल ने पूछताछ में पैसे के लेनदेन को लेकर अहम जानकारियां दी थी।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल झा को थाईलैंड से प्रत्यर्पण होने के बाद कोर्ट ने जेल भेज दिया था। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लेने की अर्जी लगाई थी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *