Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

स्कूटी डिवाइडर से टकराने पर युवक की मौत

सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के पास अनियंत्रित स्कूटी सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के पास अनियंत्रित स्कूटी सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

अमर सैनी

नोएडा। सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के पास अनियंत्रित स्कूटी सवार डिवाइडर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे में स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
सेक्टर-126 पुलिस ने बताया कि दिल्ली के न्यू अशोकनगर के विक्रम सिंह चौहान सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में नौकरी करते थे। शनिवार सुबह वह ऑफिस जाने के लिए स्कूटी पर घर से निकले। जब वह सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय के पास पहुंचे तभी उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विक्रम सिंह चौहान सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक के बेटे को हादसे की जानकारी दी। इस मामले में मृतक पक्ष की ओर से अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जिस कंपनी में विक्रम काम करते थे, जब वहां के लोगों को हादसे की जानकारी हुई तो कई साथी कर्मचारी अस्पताल पहुंचे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *