Sunday, 25 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में सुरक्षा प्रकोष्ठ की मासिक बैठक, व्यापारियों से पुलिस ने की ये अपीलHapur News : हापुड़ में बच्चों के विवाद में दो पक्षों की महिलाओं में मारपीट, चार महिलाएं हिरासत मेंBulandshahar : बुलंदशहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो चचेरे भाइयों को रौंदा, मौत के बाद चालक गिरफ्तारBulandshahar : बुलंदशहर जेल में 93 वर्षीय विचाराधीन कैदी की मौत, पॉक्सो एक्ट के मामले में था बंदBulandshahar : बुलंदशहर में कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में तृतीय व्हाइट कोट समारोह आयोजितBulandshahar : बुलंदशहर में वृंदावनी दिवाली मेले का शुभारंभ, सदर विधायक प्रदीप चौधरी ने किया उद्घाटनNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरता

श्याम बाबा के जयकारों के बीच निशान यात्रा निकली

लाल गुलाबी व पीले रंग के निशान जुबां पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच सेक्टर -34 खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गया
लाल गुलाबी व पीले रंग के निशान जुबां पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच सेक्टर -34 खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गया

अमर सैनी

नोएडा। लाल गुलाबी व पीले रंग के निशान जुबां पर हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा के गूंजते जयघोष के बीच सेक्टर -34 खाटू वाले श्याम के रंग में रंग गया। श्याम बाबा के जयकारों के बीच निशान यात्रा निकाली गई। सेक्टर -34 आरडबल्यूए महासचिव धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि श्याम बाबा की पूजा एवं आरती के पश्चात शंखनाद होते ही हाथों में बड़े-बड़े निशान लेकर श्याम भत अपने-अपने घरों से निकले।
श्री श्याम सेवक समिति सेक्टर -34 द्वारा निकाली गई निशान यात्रा का जगह-जगह निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत एवं आरती की गई। समिति द्वारा आज सायं 6 बजे से श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का आयोजन क यूनिटी सेंटर सेक्टर -34 में किया जाएगा। निशान यात्रा के दौरान धर्मेंद्र शर्मा, प्रवीण मदान, रजनीश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, जगपाल, प्रदीप कुमार, विश्वजीत सरकार, पुनीत आहूजा, मनीष सिंघल, जतिन चावला, श्याम आदि मौजूद रहे।

दो ट्रकों की भिड़ंत में ड्राइवर की दबकर हुई मौत

नोएडा। थाना बीटा 2 क्षेत्र में डाढ़ा चौराहे पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रक पलट गया और ड्राइवर की दबकर मौत हो गई। हादसे में दूसरे ट्रक के ड्राइवर को भी मामूली चोटें आईं। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
मूलरूप से अलीगढ़ का रहने वाला जोगेंद्र ट्रक चलाता था। दो दिन पहले जोगेंद्र ट्रक में कुछ सामान लेकर ग्रेटर नोएडा से कासना के लिए निकला था। डाढ़ा चौराहे पर जोगेंद्र के ट्रक को दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जोगेंद्र का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक के नीचे दबने से चालक जोगेंद्र की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि अब इस मामले में मृतक जोगेंद्र के भाई नागेंद्र ने आरोपी ट्रक चालक कालीदास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *