Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

शव को टैंपों में लादकर ले जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच शुरू

अभिषेक ब्याहुत

नोएडा। थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में एक सप्ताह पहले नाले में मिले युवक के शव को एंबुलेंस शव वाहन की बजाय टैंपो मे लादकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाने के मामले में शामिल पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच बैठाई गई है। जांच नोएडा जोन के एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह कर रहे हैं। नोएडा जोन के डीसीपी विद्यासागर मिश्रा ने उन्हें जांच सौंपी है। एक माह के भीतर एसीपी इसकी रिपोर्ट देंगे। डीसीपी ने बताया कि होशियारपुर गांव के नाले में चार मार्च को मैनपुरी निवासी सतीश चंद्र का शव मिला था। पुलिस ने किसी तरह शव को बांस व रस्सी के सहारे बाहर निकाला था। पुलिसकर्मी शव को एंबुलेंस के बजाय टेंपो में लादकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सेक्टर-94 पहुंचे थे। किसी ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि उन्हें स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलनी वाली शव वाहन सुविधा की जानकारी नहीं थी। डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *