Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Crime: शास्त्री पार्क चाकू हमला मामला सुलझा, हमलावर निकला पीड़ित का पुराना दोस्त

Delhi Crime: शास्त्री पार्क चाकू हमला मामला सुलझा, हमलावर निकला पीड़ित का पुराना दोस्त

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में दो युवकों पर हुए चाकू से जानलेवा हमले की गुत्थी पुलिस ने चंद दिनों में सुलझा ली है। जांच में सामने आया कि इस हमले के पीछे पीड़ितों का ही एक पुराना परिचित निकला, जिसने आपसी रंजिश के चलते अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस सनसनीखेज हमले में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 18 वर्षीय गौतम पुत्र विनोद, निवासी गली नंबर 7, शास्त्री पार्क और 18 वर्षीय हिदायतुल्ला पुत्र जिया-उर-रहमान, निवासी गली नंबर 15, शास्त्री पार्क के रूप में हुई है। ये दोनों शास्त्री पार्क इलाके के ही रहने वाले हैं और पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रखते।

घटना 25 जुलाई की रात करीब 10:30 बजे की है, जब शास्त्री पार्क चौक पर चाकूबाजी की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची टीम को बताया गया कि घायल युवक को उसके साथी जेपीसी अस्पताल ले गए हैं, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान 24 वर्षीय गणेश पुत्र राम नारायण, निवासी गली नंबर 3, शास्त्री पार्क के रूप में हुई है।

गणेश ने पुलिस को बताया कि उसका दोस्त विकास उसे शास्त्री पार्क चौक पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि विकास कुछ युवकों से बहस कर रहा था। बहस बढ़ते ही उनमें से दो युवकों ने विकास और गुलशन पर हमला करने की कोशिश की। बीच-बचाव में गणेश और गुलशन दोनों को भी चाकू लग गया और वे घायल हो गए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए शास्त्री पार्क थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत तोमर के नेतृत्व में एसआई रॉकी, हेड कांस्टेबल शिवराज और कांस्टेबल ज्ञान की टीम ने तत्काल जांच शुरू की। एसीपी सीलमपुर श्री विक्रमजीत सिंह विर्क की निगरानी में टीम ने घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली और गवाहों से पूछताछ की। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस को गौतम और हिदायतुल्ला पर शक हुआ, जिन्हें बाद में धर दबोचा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने वारदात को कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि विकास और गौतम चांदनी चौक की एक दुकान में साथ काम करते थे, लेकिन हाल ही में दोनों के बीच काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसी रंजिश को लेकर गौतम ने सुलह का नाटक करते हुए विकास को शास्त्री पार्क चौक पर बुलाया और अपने साथी हिदायतुल्ला के साथ मिलकर हमला कर दिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, दोनों आरोपियों से और पूछताछ की जा रही है कि क्या उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दिया है या किसी और से प्रेरित होकर इस हमले की योजना बनाई थी। पुलिस ने पीड़ितों की स्थिति में सुधार की जानकारी दी है और कहा है कि मामले में चार्जशीट जल्द दाखिल की जाएगी।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें