Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

New Delhi Ambala Route: नई दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन का निरीक्षण, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सुरक्षा और प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

Indian Railways, Northern Railway, New Delhi Ambala Route

New Delhi Ambala Route: नई दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन का निरीक्षण, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सुरक्षा और प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने 04 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली-अंबाला रेल सेक्शन का व्यापक निरीक्षण किया। उनके साथ दिल्ली डिवीज़न के मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी और कई वरिष्ठ रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा व्यवस्था, रेल ट्रैक की स्थिति, सिग्नलिंग सिस्टम, ओएचई और विभिन्न चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करना था।

उन्होंने निरीक्षण का प्रारंभ नई दिल्ली स्टेशन से किया और उसके बाद होलंबी कलां स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने KM नंबर 20/05-20/09 के हिस्से का निरीक्षण किया। इसके बाद नरेला रेलवे स्टेशन के KM 25/17 क्षेत्र का निरीक्षण किया और आगे सोनीपत रेलवे स्टेशन के पास KM नंबर 43/35-43/31 की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के अंत में वे जगाधरी वर्कशॉप पहुंचे और वहां चल रहे निर्माण तथा तकनीकी कार्यों की समीक्षा की।

मंडल रेल प्रबंधक पुष्पेश रमन त्रिपाठी ने रेलवे सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं और डिवीजन में चल रहे विकास एवं यात्री सुविधाओं से संबंधित प्रोजेक्ट्स की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अशोक कुमार वर्मा ने सभी प्रोजेक्ट्स की गुणवत्ता और गति की जाँच की तथा संबंधित अधिकारियों को परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा और यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, और जहां भी सुधार की आवश्यकता होगी, उसे तुरंत लागू किया जाएगा। रेलवे प्रबंधन का लक्ष्य यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव प्रदान करना है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें