Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Illegal Bangladeshi Arrested: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शास्त्री पार्क से 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

Illegal Bangladeshi Arrested – Shastri Park

Illegal Bangladeshi Arrested: दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, शास्त्री पार्क से 5 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पूर्वी जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने शास्त्री पार्क सेकंड पुस्ता से पांच बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाबालिग बच्ची भी शामिल है। सभी हिरासत में लिए गए लोग दिल्ली में बिना वैध दस्तावेजों के रह रहे थे और उनके पास भारत में रहने अथवा आने का कोई अधिकृत प्रमाण नहीं था।

पूर्वी दिल्ली के डीसीपी अभिषेक धानिया ने बताया कि गाज़ीपुर सब्जी मंडी क्षेत्र में कुछ अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के छिपे होने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक पूछताछ में पकड़ा गया संदिग्ध भले ही बांग्लादेशी न निकला हो, लेकिन उसने महत्त्वपूर्ण सूचना दी कि शास्त्री पार्क इलाके में पूरा बांग्लादेशी परिवार अवैध रूप से रह रहा है। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ टीम ने छापेमारी की और पांचों को पकड़ लिया।

पूछताछ में सभी ने बांग्लादेशी पहचान पत्र दिखाए, जिससे उनकी नागरिकता की पुष्टि हुई। हिरासत में लिए गए लोगों में दो पुरुष, दो महिलाएं और एक 3 वर्षीय बच्ची शामिल हैं, जो बांग्लादेश के जसोर जिले के रहने वाले हैं। दिल्ली पुलिस ने निर्धारित प्रक्रिया के तहत सभी को एफआरआरओ के सामने पेश किया, जहां सत्यापन के बाद उन पर प्रतिबंध आदेश जारी किए गए। इसके बाद सभी को सराय रोहिल्ला स्थित सेवा सदन में रखा गया है, जहां से उनकी वापसी (डिपोर्टेशन) की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें