Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नकली हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, 800 से ज्यादा बोतल बरामद

Faridabad police action, fake Harpic factory

Faridabad Crime: फरीदाबाद में नकली हार्पिक बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार, 800 से ज्यादा बोतल बरामद

रिपोर्ट: संदीप चौहान

हरियाणा के फरीदाबाद से एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है, जहां पुलिस ने नकली सफाई उत्पाद बनाने वाली अवैध वर्कशॉप का भंडाफोड़ किया है। AVTS-2 भूपानी टीम ने थाना डबुआ क्षेत्र के गांव नवादा में छापेमारी कर ‘हार्पिक’ ब्रांड की नकली कॉपी तैयार करने वाले गिरोह का खुलासा किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 15 अप्रैल को मिली शिकायत के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वर्कशॉप पर रेड की। मौके से सुरजीत सिंह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव गोती का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी स्थित त्यागी मार्केट में रह रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में नकली सामान बरामद किया, जिसमें 500 एमएल की 816 भरी हुई बोतलें, 250 खाली बोतलें, 316 लेबल और स्टीकर, 40 लीटर कच्चे माल से भरा केन, नकली उत्पाद बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, गत्ते की पेटियां और अन्य उपकरण शामिल हैं। यह पूरा सेटअप बड़े पैमाने पर नकली उत्पाद तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले चार महीनों से विपिन नाम के व्यक्ति की वर्कशॉप में सैलरी पर काम कर रहा था। यहां कच्चे माल से नकली ‘हार्पिक’ तैयार कर थोक बाजार में बेचा जाता था। पुलिस अब मुख्य आरोपी विपिन की तलाश में जुटी हुई है।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।

यह कार्रवाई उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि नकली उत्पाद स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकते हैं।

Seemapuri Murder: नाबालिग पर चाकू से हमला, आरोपी आग में झुलसा, दोनों की मौत से दहली दिल्ली

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें