शारदीय नवरात्रि पर्व – 2024

प्राचीन ऐतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र पर्व कल 03-10-2024 से आरंभ हो कर 12-10-2024 तक बडी धूम-धाम से मनाया जायेगा । इस अवसर के लिये सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं । दर्शनार्थियों को प्रवेश दिशा निर्देशों के अनुसार ही मंदिर में दिया जाए गा। किसी प्रकार का प्रसाद अथवा अन्य भेंट चढाने की मनाही रहे गी।

मंदिर में प्रत्येक प्रवेश द्वार पर जूता स्टैंड बनेंगे जहाँ भक्त अपने जूते चप्पल रख सकेंगे। आने वाले भक्तों के वाहन खड़े करने के लिये रानी झांसी मार्ग, फ्लैटिड फैक्ट्री परिसर व पुराना नाज सिनेमा परिसर में निःशुल्क पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिये 260 सी सी टी वी कैमरे लगाये गये हैं जिन की निगरानी पुलिस के सहयोग से विशेष रूप से बने एक कंट्रोल रूम से की जायेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।

नवरात्र के समय हर वर्ष अलग-अलग स्थानों से हजारो की संख्य में भक्त मां की ज्योत लेने आ रहे हैं उनकी हर प्रकार की सुविधा का प्रबंध मंदिर की ओर से किया जा रहा है।

मंदिर को अंदर और बाहर से भव्य सजाया गया है ताकि आने वाले भक्तो के अंदर उत्सव और उत्साह का भान रहे। भवन के अंदर और बाहर सफाई के उत्तम प्रबंध किए गए है।

कल से प्रारम्भ हो रहे उत्सव हेतु हमारे 2500 पुरूष और 350 महिला सेवादारो न पूरी तैयारी कर ली है।

(रवींद्र गोयल)
ट्रस्टी व अतिरिक्त प्रबंधक

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img