Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ी

सीएम योगी ने प्रसाद के रूप में वितरित किया 74 किलो का लड्डू

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा व हवन, पीएम मोदी के दीर्घायु व लोककल्याण की कामना भी की
सीएम योगी आदित्यनाथ ने काशी कोतवाल काल भैरव मंदिर में भी की पूजा-अर्चना

वाराणसी ,17 सितम्बरः सनातन धर्म के ध्वजवाहक गोरक्षपीठाधीश्वर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आस्था को तेज बारिश भी नहीं डिगा पाई। मुख्यमंत्री ने मंगलवार सुबह सबसे पहले काशी कोतवाल बाबा कालभैरव मंदिर पहुंच कर दर्शन पूजन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष पूजा व हवन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंदिर परिसर में 74 किलो के लड्डू का प्रसाद वितरित किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मदिवस से जुड़े आयोजनों में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को ही पहुंच गए थे।

वाराणसी में लगातार हो रही तेज बारिश के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने तय कार्यक्रम को जारी रखते हुए पहले काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के चौखट पर पहुंच कर मत्था टेका और बाबा की श्रद्धापूर्वक आरती की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे और धाम में स्थित ज्ञानवापी कूप के पास स्थित निकुंभ विनायक की आरती उतार कर विधि विधान से पूजन किया। विश्वनाथ धाम में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवन पूजन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु होने की कामना की।

इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, विधायक नीलकंठ तिवारी, विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा आदि की मौजूदगी रही।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *