Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा

School Security: परिषदीय स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, गेट पर ही होगी जरूरी बातचीत

School Security: परिषदीय स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक, गेट पर ही होगी जरूरी बातचीत

नोएडा। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। विद्यालय परिसरों में अभिभावकों के अलावा अन्य बाहरी और अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विकास खंडों के प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्कूल ग्रुप के माध्यम से इस संबंध में निर्देश भेजे गए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित करना भी विभाग और विद्यालय प्रबंधन की जिम्मेदारी है। स्कूलों में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, जिनमें बालिकाएं भी शामिल हैं। ऐसे में विद्यालय परिसर में किसी अनजान या अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश से सुरक्षा संबंधी जोखिम पैदा हो सकता है।

विभाग की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए विद्यालय परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश को नियंत्रित किया जाए। अभिभावकों के अलावा अन्य लोगों को बिना आवश्यक कारण विद्यालय परिसर में प्रवेश न दिया जाए।

यदि किसी बाहरी व्यक्ति को विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक या अन्य कर्मचारी से किसी जरूरी विषय पर बातचीत करनी है तो बातचीत स्कूल के प्रवेश द्वार पर ही की जाए। अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को विद्यालय परिसर के अंदर घूमने या कक्षाओं तक जाने की अनुमति न दी जाए।

सुरक्षा व्यवस्था के साथ विद्यालयों में स्वच्छता को लेकर भी विशेष निर्देश दिए गए हैं। स्कूल परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया है। विद्यालय में पढ़ने वाले सभी छात्र-छात्राओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने के भी निर्देश हैं।

मध्याह्न भोजन यानी मिड-डे-मील की सुरक्षा और गुणवत्ता को लेकर भी विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। विभाग ने निर्देश दिया है कि बच्चों के लिए तैयार भोजन को सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उसे हमेशा ढककर रखा जाए, ताकि उसमें किसी प्रकार की गंदगी या बाहरी पदार्थ न पहुंच सके।

बच्चों को भोजन परोसने से पहले निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार भोजन को चखना भी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। भोजन की गुणवत्ता की पुष्टि होने के बाद ही उसे छात्र-छात्राओं में वितरित किया जाए।

विभाग का उद्देश्य स्कूलों में ऐसा सुरक्षित वातावरण तैयार करना है, जहां बच्चे बिना किसी सुरक्षा संबंधी चिंता के पढ़ाई कर सकें। प्रधानाध्यापकों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालय स्तर पर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि इस संबंध में विभागीय अधिकारी औपचारिक रूप से कुछ कहने से बच रहे हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें