Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Airport Dispute: कैंटीन संचालक ने मांगा 40-45 लाख का बकाया तो जबरन खाली कराने का आरोप, वीडियो वायरल

Noida Airport Dispute: कैंटीन संचालक ने मांगा 40-45 लाख का बकाया तो जबरन खाली कराने का आरोप, वीडियो वायरल

नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पिछले करीब चार साल से कैंटीन चला रहे एक संचालक ने टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कैंटीन संचालक का दावा है कि कंपनी की ओर उसका करीब 40 से 45 लाख रुपये का भुगतान बकाया है। आरोप है कि जब उसने बकाया राशि का भुगतान मांगा तो कैंटीन खाली करने का दबाव बनाया गया और सुरक्षाकर्मियों के जरिए कैंटीन का सामान बाहर निकलवा दिया गया। पूरे घटनाक्रम से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी मामले का संज्ञान लिया है।

कैंटीन संचालक संजय का कहना है कि वह करीब चार साल से एयरपोर्ट परिसर में कैंटीन का संचालन कर रहे हैं। उनका दावा है कि एयरपोर्ट परियोजना पर काम करने वाली टाटा प्रोजेक्ट्स से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उनकी कैंटीन में भोजन करते रहे हैं। इससे संबंधित भुगतान कंपनी के एडमिन विभाग की ओर से किया जाना था।

संजय का आरोप है कि लंबे समय से उन्हें पूरा भुगतान नहीं किया गया। भोजन के बिल के अलावा पानी और बिजली से संबंधित रकम भी बकाया है। उनका दावा है कि सभी मदों को मिलाकर बकाया राशि करीब 40 से 45 लाख रुपये तक पहुंच चुकी है।

कैंटीन संचालक के मुताबिक उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से बकाया भुगतान करने की मांग की। आरोप है कि भुगतान करने के बजाय उन पर कैंटीन खाली करने का दबाव बनाया जाने लगा। इसी को लेकर कैंटीन संचालक और संबंधित लोगों के बीच विवाद बढ़ गया।

संजय ने आरोप लगाया कि कैंटीन खाली कराने के दौरान वहां मौजूद फर्नीचर और कुर्सियों को बाहर निकलवा दिया गया। उनका कहना है कि सुरक्षाकर्मियों की मदद से कैंटीन का सामान बाहर किया गया। इस दौरान एयरपोर्ट परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बन गई और शनिवार देर रात तक विवाद चलता रहा।

इस घटनाक्रम के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। कैंटीन संचालक का कहना है कि जब तक उसके बकाया भुगतान का निपटारा नहीं किया जाता, तब तक वह कैंटीन खाली करने के लिए तैयार नहीं है।

कैंटीन संचालक ने मांग की है कि पहले उसके सभी लंबित बिलों और अन्य बकाया राशि का हिसाब किया जाए और जो भुगतान बनता है, उसे जारी किया जाए। इसके बाद ही कैंटीन खाली कराने से संबंधित कोई कार्रवाई की जाए।

सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रबंधन ने भी मामले का संज्ञान लिया है। एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से जारी बयान में कहा गया कि टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड से जुड़े कैंटीन ऑपरेटर के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे वीडियो की जानकारी प्रबंधन को मिली है।

एयरपोर्ट प्रबंधन ने उम्मीद जताई है कि टाटा प्रोजेक्ट्स इस मामले की समीक्षा करेगा और विवाद को जल्द सुलझा लिया जाएगा। हालांकि कैंटीन संचालक की ओर से लगाए गए 40 से 45 लाख रुपये के बकाया और जबरन सामान बाहर निकालने के आरोपों पर संबंधित कंपनी का विस्तृत पक्ष सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें