Delhi Crime: दिल्ली के कल्याणपुरी में जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या का आरोपी समीर शेख गिरफ्तार

Delhi Crime: दिल्ली के कल्याणपुरी में जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या का आरोपी समीर शेख गिरफ्तार

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के कल्याणपुरी में जिम ट्रेनर रवि यादव की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इरफान उर्फ छेनू गैंग के शार्पशूटर समीर शेख उर्फ बंगाली को राजस्थान के अजमेर से गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी विक्रम सिंह ने शनिवार को बताया कि 12 दिसंबर को त्रिलोकपुरी के छोटा पार्क में रवि यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में कुछ आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन मास्टरमाइंड समीर शेख फरार चल रहा था। समीर की गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर आशीष शर्मा के नेतृत्व में एसआई प्रकाश, एसआई रणजीत सिंह, एसआई देवेंद्र मलिक, एसआई संदीप चावला, एएसआई अशोक, हेड कांस्टेबल अमित, मनीष, आशीष और सौरभ की टीम बनाई गई थी।

टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर टीम ने दिल्ली, यूपी और राजस्थान में कई जगह छापेमारी की और अंततः अजमेर से समीर शेख को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि समीर शेख उर्फ सोनू बंगाली अनपढ़ है और पहले गीता कॉलोनी में पानी का काम करता था। बुरी संगत में पड़कर उसने अपराध की दुनिया में कदम रखा और स्नैचिंग और डकैती के मामलों में जेल गया। जेल में उसकी मुलाकात गैंगस्टर इरफान उर्फ छेनू से हुई और उसने हत्या और हत्या के प्रयास के मामलों में हिस्सा लेना शुरू कर दिया।

2018 में गीता कॉलोनी में हत्या के एक मामले में समीर शेख को गिरफ्तार किया गया था और उसने लगभग छह साल जेल में बिताए। मार्च 2024 में जेल से रिहा होने के बाद वह दोबारा अपने गिरोह के संपर्क में आया और त्रिलोकपुरी में रवि यादव की हत्या की साजिश रची। रवि यादव की हत्या के लिए समीर शेख ने बदायूं निवासी फूल से चार अवैध हथियार और 20 राउंड गोलियां खरीदीं। योजना के तहत वह त्रिलोकपुरी के छोटा पार्क में हथियार के साथ पहुंचा और रवि यादव पर गोलियां चला दीं। हत्या के बाद समीर शेख अपने साथियों शोएब उर्फ वांटेड, मुराद, सुनील उर्फ गोलू, राहुल, मुथु और एक नाबालिग के साथ फरार हो गया था। वह दिल्ली, यूपी और राजस्थान में छिपता रहा, लेकिन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img