Delhi CM: झिलमिल सरकारी स्कूल में सीएम आतिशी ने नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया

Delhi CM: झिलमिल सरकारी स्कूल में सीएम आतिशी ने नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने झिलमिल इलाके के सरकारी स्कूल GGSSS में नए एकेडमिक ब्लॉक का उद्घाटन किया। इस ब्लॉक में 46 कमरे और 6 हाईटेक लैब्स शामिल हैं। स्कूल परिसर में विश्वस्तरीय हॉकी मैदान और 5 मल्टीपरपस हॉल का निर्माण किया गया है। उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली की ‘शिक्षा क्रांति’ से सरकारी स्कूलों के छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है, जिससे वे प्राइवेट स्कूलों के बच्चों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विजन के तहत झिलमिल कॉलोनी के इस स्कूल को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वर्ल्ड-क्लास एकेडमिक ब्लॉक समर्पित किया गया है।

आतिशी ने कहा कि नई बिल्डिंग में शानदार क्लासरूम्स, हाईटेक लैब्स, मल्टीपरपस हॉल, लिफ्ट और कई आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि दस साल पहले सरकारी स्कूलों में ऐसी सुविधाएं केवल एक सपना हुआ करती थीं। सरकारी स्कूलों के बच्चों के मन में प्राइवेट स्कूलों जैसी शिक्षा पाने की इच्छा रहती थी, लेकिन केजरीवाल सरकार की शिक्षा क्रांति ने इस सोच को बदला है और बच्चों को आत्मविश्वास दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बीजेपी और केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पिछले दस वर्षों में दिल्ली के विकास कार्यों में कोई योगदान नहीं दिया और न ही कोई काम होने दिया। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार पिछले दस वर्षों से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार कर रही है और महिलाओं को 2100 रुपये का सम्मान भत्ता और संजीवनी योजना की घोषणा कर चुकी है।

Hot this week

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Lucknow : विंध्याचल में पर्यटन का तेजी से विस्तार कर रही योगी सरकार

Lucknow : विंध्याचल में धार्मिक पर्यटन का दायरा मां...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img