Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सामान्य प्रेक्षक ने पिंक बूथ का किया स्थलीय निरीक्षण

लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने विश्व भारती स्कूल सेक्टर-28 नोएडा में पहुंचकर पिंक बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। पिंक बूथ पर सभी महिला मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने विश्व भारती स्कूल सेक्टर-28 नोएडा में पहुंचकर पिंक बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। पिंक बूथ पर सभी महिला मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी

अमर सैनी

नोएडा। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के लिए गौतम बुद्ध नगर के लिए नियुक्त किए गए सामान्य प्रेक्षक सिमरनदीप सिंह ने विश्व भारती स्कूल सेक्टर-28 नोएडा में पहुंचकर पिंक बूथ का स्थलीय निरीक्षण किया। पिंक बूथ पर सभी महिला मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी। उन्होंने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों से कहा कि बूथ पर आने जाने वाले सभी रास्ते एवं बूथ के अंदर प्रकाश आदि की व्यवस्था को पूर्व में ही सुनिश्चित करा लें।
सामान्य प्रेक्षक ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई सभी सुविधाएं बूथ पर समय रहते सुदृढ़ कर ली जाए। जिन मतदान कार्मिकों की ड्यूटी मतदान केन्द्र पर लगाई गई है, उनके लिए बिजली, पानी आदि की समस्त सुविधाएं मुहैया कराई जाए। उन्होंने मतदान केंद्र व बूथ पर साइन बोर्ड, रैंप, बैरिकेडिंग आदि की व्यवस्था समय रहते कर ली जाए ताकि, मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या न हो। बीएलओ द्वारा घर-घर मतदाता पर्ची वितरण कार्य की स्थिति का भी अवलोकन किया। बीएलओ से कहा कि सभी मतदाताओं की मतदाता पर्ची समय रहते मतदाताओं तक पहुंचा दी जाए, ताकि मतदान के दिन मतदाताओं को कोई समस्या ना हो।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *