Robbery Gang: इंजीनियर से हथियार के बल पर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 24 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

Robbery Gang: इंजीनियर से हथियार के बल पर लूट करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, 24 मोबाइल और लैपटॉप बरामद

नोएडा। सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में इंजीनियर से हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट और स्नैचिंग के 24 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, आठ हजार रुपये नकद, दो मोटरसाइकिल, एक अवैध चाकू और एक खिलौना पिस्टल बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक 16 सितंबर को इंजीनियर ऋषि राठी ने सेक्टर-63 थाने में लूट की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि टाटा मोटर के पास दो बदमाशों ने हथियार दिखाकर उनका बैग लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

लूटे गए बैग में ऋषि राठी का लैपटॉप, चार्जर, मोबाइल फोन और पर्स रखा हुआ था। पर्स के अंदर पैन कार्ड, आधार कार्ड और एटीएम कार्ड समेत अन्य जरूरी सामान था। आरोप है कि वारदात के बाद बदमाशों ने पीड़ित के एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर उनके बैंक खाते से 11,600 रुपये भी निकाल लिए।

शिकायत मिलने के बाद सेक्टर-63 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने के साथ लोकल इंटेलिजेंस की मदद ली। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सूचना मिली।

पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर एफएनजी गोलचक्कर से बहलोलपुर अंडरपास की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर घेराबंदी की गई। यहां से चार संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद उनकी पहचान गर्वित गोयल, अमन, रोहित कुमार और हर्ष कुमार के रूप में हुई।

तलाशी और पूछताछ के दौरान आरोपियों के कब्जे से लूट और स्नैचिंग से संबंधित बताए जा रहे कुल 24 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया। इसके अलावा आठ हजार रुपये नकद, एक अवैध चाकू और एक खिलौना पिस्टल भी पुलिस के हाथ लगी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से दो हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं। पुलिस के अनुसार इन मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल वारदातों को अंजाम देने में किया जाता था। बरामद सामान किन-किन घटनाओं से जुड़ा है, इसकी जानकारी जुटाने के लिए संबंधित थानों के रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में राहगीरों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन और अन्य सामान लूटते या झपटते थे। इसके बाद लूटे गए सामान को बेचने के लिए राहगीरों के सामने अपनी आर्थिक मजबूरी का बहाना बनाते और कम कीमत में सामान बेच देते थे।

पुलिस अब चारों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने के साथ उनके संभावित साथियों और नेटवर्क की जांच कर रही है। बरामद 24 मोबाइल फोन और लैपटॉप के मालिकों की पहचान करने का प्रयास भी किया जा रहा है। अन्य वारदातों में आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर संबंधित मामलों में भी आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Hot this week

Greater Noida : नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर...

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Topics

Lucknow : डिजिटल केसीसी में यूपी ने रचा इतिहास, बना देश में नंबर वन

Lucknow : खेती-किसानी में तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के...

Greater Noida : यीडा क्षेत्र में निवेश को नई रफ्तार, 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट

Greater Noida : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img