Mobile Snatching: एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 22 फोन और दो चाकू बरामद

Mobile Snatching: एनसीआर में चोरी की बाइक से मोबाइल छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 22 फोन और दो चाकू बरामद

नोएडा। फेज-2 थाना पुलिस ने नोएडा समेत एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में मोबाइल फोन चोरी और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन, चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो चाकू बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी चोरी की बाइक से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे और छीने या चोरी किए गए मोबाइल फोन को बाद में कम कीमत पर बेच देते थे।

डीसीपी शैलेंद्र सिंह के मुताबिक बुधवार देर रात फेज-2 थाना पुलिस की टीम भंगेल चौकी क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनकी मोटरसाइकिल पर नंबर प्लेट नहीं लगी थी और दोनों सलारपुर की तरफ जा रहे थे।

पुलिस टीम को देखकर बाइक सवारों ने अचानक मोटरसाइकिल मोड़ने का प्रयास किया और वापस सलारपुर की ओर जाने लगे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू किया और कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 22 मोबाइल फोन और दो चाकू बरामद हुए। इसके बाद मोटरसाइकिल के बारे में जानकारी जुटाई गई तो वह भी चोरी की निकली। पुलिस ने बाइक और अन्य सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू की।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सुपौल जिले के रहने वाले संतोष चौधरी और उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी निवासी फारूख उर्फ सफीया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक संतोष चौधरी वर्तमान में नोएडा के निठारी गांव में रहता है, जबकि फारूख हल्द्वानी गांव में रह रहा था।

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे चोरी की मोटरसाइकिल से एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। मौका मिलते ही राहगीरों के मोबाइल फोन चोरी करने या झपटने के बाद मौके से फरार हो जाते थे। इसके बाद मोबाइल फोन को राह चलते लोगों को सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था।

पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा बरामद मोबाइल फोन किन-किन घटनाओं से संबंधित हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए संबंधित थानों में दर्ज मोबाइल चोरी और स्नैचिंग के मामलों का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक फारूख उर्फ सफीया अनपढ़ है, जबकि संतोष चौधरी ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। दोनों के खिलाफ एनसीआर के विभिन्न थानों में पहले से कई मुकदमे दर्ज होने की बात भी सामने आई है। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित साथियों के बारे में जांच कर रही है।

 

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img