Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

पुलिस कमिश्नर ने की दो पोर्टेबल टॉयलेट्स की शुरूआत

पुलिस कमिश्नर ने की दो पोर्टेबल टॉयलेट्स की शुरूआत
गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस और आमजन की सुविधा के लिए आईओसीएल द्वारा दिए गए दो व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स को आम जनता और पुलिस को समर्पित किया

अमर सैनी
नोएडा।गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बुधवार को स्वच्छ भारत अभियान के तहत पुलिस और आमजन की सुविधा के लिए आईओसीएल द्वारा दिए गए दो व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स को आम जनता और पुलिस को समर्पित किया। इन टॉयलेट्स की स्थापना से पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों को स्वच्छता की सुविधा उपलब्ध होगी। यह पहल सार्वजनिक स्वच्छता को बढ़ावा देने और लोगों के आवागमन के दौरान सुविधाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से की गई है।

व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स का उद्देश्य विशेष रूप से बड़े पैमाने पर सामाजिक आयोजनों, सार्वजनिक समारोहों और आपातकालीन स्थितियों के दौरान स्वच्छता की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करना है। इन पोर्टेबल टॉयलेट्स से सड़क पर यात्रा करने वालों और सार्वजनिक स्थलों पर आने-जाने वालों को स्वच्छता की सुविधाएं मिलेंगी। यह कदम एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस पहल के अंतर्गत दो व्हीकल माउंटेड टॉयलेट्स पुलिस और आम जन के उपयोग के लिए उपलब्ध होंगे। ये टॉयलेट्स न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देंगे, बल्कि आपातकालीन परिस्थितियों में भी लोगों को जरूरी सफाई की सुविधाएं प्रदान करेंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने इस कदम को स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण बताया और कहा कि इससे कानून व्यवस्था में भी सुधार होगा और सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता की स्थिति बेहतर होगी।

यह अधिकारी रहे मौजूद
इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय बबलू कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीना, पुलिस उपायुक्त महिला सुरक्षा सुनिति, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय रवि शंकर निम, आईओसीएल के अधिकारी सेथिल कुमार एन डायरेक्टर (पी.एन.बी.डी), एसके पालिथ एजूकेटिव डायरेक्टर(एचआर) और अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *