महिला पुलिसकर्मियों का शानदार काम, 10 महीनों में 1324 परिवार टूटने से बचाए

अमर सैनी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सहायता सुनिश्चित करने के लिए लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2024 में जनवरी से अक्टूबर तक महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त शिकायतों में से 73 प्रतिशत मामलों का समाधान काउंसिलिंग के जरिए हो चुका है। कुल 1826 मामलों में से 1324 का निस्तारण आपसी समझौते से किया गया है।

जिले के प्रत्येक थाने में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। जहां महिलाओं की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुना और समाधान किया जा रहा है। इन डेस्क पर केवल महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिससे महिलाएं बिना झिझक अपनी समस्याएं साझा कर सकें। महिला हेल्प डेस्क को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए प्रशिक्षित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर थाने में तीन महिला पुलिसकर्मियों की टीम को सॉफ्ट स्किल्स और संवेदनशीलता के प्रशिक्षण दिए गए हैं। इन डेस्क की निगरानी डीसीपी महिला सुरक्षा के कार्यालय से होती है। जहां शिकायतों के समाधान की नियमित समीक्षा की जाती है।

193 मामलों में मुकदमा दर्ज
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर ऑफिस से मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2024 से अक्टूबर 2024 तक कुल 1826 घरेलू विवाद के मामले आए थे। जिनमें से 1324 मामलों में समझौता हुआ। इसमें से 193 मामलों में मुकदमा या एनसीआर दर्ज की गई। इसके अलावा 228 मामलों में अन्य कार्रवाई की गई और 81 मामलों की जांच अभी जारी है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img