Raipur Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, दर्जनों घायल

Raipur Accident: रायपुर में भीषण सड़क हादसा, 13 की मौत, दर्जनों घायल

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खरोरा इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इस भीषण दुर्घटना में कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी घायलों को खरोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और रायपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा खरोरा के बंगोली गांव के पास हुआ, जब एक माजदा वाहन को सामने से आ रहे ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर ही लाशें सड़कों पर बिछ गईं और चीख-पुकार मच गई। हादसे में मारे गए लोगों में 9 महिलाएं, 2 लड़कियां, 1 लड़का और 6 माह की एक मासूम बच्ची शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि माजदा वाहन में सवार लोग पुनीत साहू के रिश्तेदार थे, जो चौथिया छट्टी कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। वाहन क्रमांक सीजी 04 एमक्यू 1259 जब रायपुर-बलौदाबाजार रोड पर सारागांव के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रेलर (जेएच-05 डीपी -7584) से भिड़ गया। वाहन में कुल करीब 50 लोग सवार थे, जिसमें से अधिकांश घायल हो गए हैं।

यह दुखद घटना पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा गई है। प्रशासन और पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाई है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img