राहुल गांधी ने संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, MSP समेत कई मुद्दों पर हुई बात

राहुल गांधी ने संयुक्त किसान मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, MSP समेत कई मुद्दों पर हुई बात

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और MSP के लिए कानूनी गारंटी और कर्ज से मुक्ति को लेकर सरकार पर दबाव बनाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। एसकेएम के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने यहां संसद भवन स्थित राहुल गांधी के कार्यालय में उनसे मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें देश में किसानों के सामने आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी और न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी की मांग और इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश भी मौजूद थे। गैरसरकारी संगठन ‘सर्व सेवा संघ’ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी गांधी से मुलाकात की। संयुक्त किसान मोर्चा प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक गांधी द्वारा संसद भवन परिसर में एक अन्य किसान प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के कुछ सप्ताह बाद हुई है। राहुल गांधी ने संसद के अंदर और बाहर बार-बार कहा है कि विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img