Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Delhi Elections: हरियाणा के पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- केजरीवाल ने हरियाणा का अपमान किया

Delhi Elections: हरियाणा के पूर्व CM और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर बोले- केजरीवाल ने हरियाणा का अपमान किया

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। मंगलवार को कृष्णा नगर विधानसभा में बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए खट्टर ने आरोप लगाया कि “केजरीवाल ने हरियाणा का अपमान किया है।”

खट्टर ने कहा, “अरविंद केजरीवाल खुद हरियाणा की धरती से आते हैं, लेकिन वे उसी धरती का अपमान कर रहे हैं। पहले वे अपने गुरु अन्ना हजारे का सहारा लेकर राजनीति में आए और अब दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर ठगने का काम कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने हरियाणा से दिल्ली को मिलने वाले पानी को लेकर झूठ फैलाया और लोगों को गुमराह किया।

खट्टर ने कहा, “केजरीवाल कहते हैं कि हरियाणा से दिल्ली भेजे जा रहे पानी में जहर मिलाया जा रहा है, जबकि मेरे पास रिपोर्ट है जिसमें ऐसा कुछ भी नहीं है। वे केवल झूठ और भ्रम फैलाकर अपनी राजनीति चमका रहे हैं।” पूर्व मुख्यमंत्री ने दिल्ली की जनता से बीजेपी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि “अब समय आ गया है कि दिल्ली में कमल का फूल खिले और केजरीवाल की झूठी राजनीति का अंत हो।”

बीजेपी प्रत्याशी डॉ. अनिल गोयल ने चुनाव प्रचार के दौरान जनता से वादा किया कि अगर उन्हें मौका दिया गया, तो वे क्षेत्र के रुके हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा, “जब तक डॉ. हर्षवर्धन विधायक थे, तब तक इस विधानसभा में काम हुआ। पिछले 10 वर्षों से कोई विकास नहीं हुआ। फ्री होल्ड और रजिस्ट्री का कार्य रुका हुआ है, जिसे मैं जल्द शुरू कराऊंगा।” इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी से जुड़े कई पदाधिकारियों ने बीजेपी की सदस्यता ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, शाहदरा जिला अध्यक्ष दीपक गाबा समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें