पुलिस ने पारदी गैंग के तीन इनामी बदमाशों को दबोचा, यूपी समेत कई राज्यों में था आतंक

अमर सैनी

नोएडा। थाना सेक्टर-113 पुलिस ने पारदी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाश अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। तीनों बदमाश गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे थे। पुलिस पूर्व में इस गैंग के अन्य बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि बताया कि थाना सेक्टर-113 थाना पुलिस ने सोमवार को पारदी गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वीरेंद्र वर्मा पुत्र बंगाली वर्मा, हिमांशु पुत्र वीरेंद्र वर्मा और मयूर वर्मा को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाश वर्ष 2022 में सेक्टर 49 थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत कई राज्यों में घूमकर चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं। यह घुमंतू प्रजाति के अपराधी हैं। एडीसीपी मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019 में सेक्टर 49 थाना पुलिस ने इस गिरोह के चार बदमाशों महाराष्ट्र निवासी आतिश पारदी, पवन उर्फ प्रमोद, फरीदाबाद निवासी संजय और मध्य प्रदेश के गुना निवासी गजेंद्र पारदी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। वहीं, नोएडा पुलिस और यूपी एसटीएफ ने वर्ष 2021 में सेक्टर 50 मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़ के दौरान इस गिरोह के 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया था।

अंडरवियर और बनियान में करते थे चोरी
एडीसीपी ने बताया कि यह लोग गर्मी के महीनों में दिल्ली, नोएडा आदि शहरों के पॉश इलाकों के बंगलों की रेकी करते थे। इसके बाद रात में एसी, कूलर के शोर में धीरे-धीरे ताला तोड़कर घरों में घुस जाते थे। इसके बाद घर के अंदर कपड़े उतारकर अंडरवियर और बनियान में रहते थे। और सीसीटीवी से बचने के लिए मास्क पहन लेते थे। एक घंटे तक घर के अंदर रहकर फ्रिज में रखा सामान भी खा जाते थे। बनियान के अंदर नकदी और जेवर रखकर आराम से निकल जाते थे।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img