कैफे में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, विरोध करने पर पति व भाई से मारपीट

अमर सैनी

नोएडा। गौर सिटी-2 स्थित एक कैफे में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ व विरोध करने पर पति व भाई से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत बिसरख पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गौर सिटी-1 निवासी महिला डॉक्टर ने बताया कि मंगलवार रात उनका परिवार गौर सिटी-2 स्थित एक कैफे में कॉफी पीने गया था। उनके परिवार के सदस्य कैफे में बैठकर कॉफी पी रहे थे। इसी दौरान वहां बैठे कुछ युवकों ने उनसे छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने युवकों की हरकतों को नजरअंदाज किया, लेकिन वे अपनी हरकतें बंद नहीं कर रहे थे। उनके भाई ने युवकों का विरोध किया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके भाई को धक्का दे दिया। इसके बाद उन्होंने उसके साथ मारपीट की। इस दौरान कैफे स्टाफ ने उनकी मदद की। घायल हुए उनके भाई व पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्होंने बताया कि उनके भाई के सिर पर पांच टांके आए हैं। दाहिने हाथ की उंगली में फ्रैक्चर है। पीड़ित महिला ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img