NationalDelhiNoida

पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लुटेरे को लगी गोली

पुलिस मुठभेड़ में मोबाइल लुटेरे को लगी गोली

अमर सैनी
नोएडा। ईकोटेक 3 थाना पुलिस और एक शातिर लुटेरे के बीच में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। बदमाश के कब्जे से लूट के 3 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए हैं।

डीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि थाना इकोटेक-3 पुलिस द्वारा चोगानपुर गोल चक्कर के पास सूरजपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अपाचे मोटरसाइकिल सवार को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया। मगर वह नहीं रुका।उसने मोटरसाइकिल को तेज रफ्तार से चौगानपुर से एसीई सिटी गोल चक्कर की तरफ जाने वाली सर्विस रोड पर भगा दी। पुलिस टीम ने उस मोटरसाइकिल का पीछा किया। बदमाश ने खुद को घिरता देख एसीईसीटी गोलचक्कर के पास जलपुरा जाने वाली सर्विस रोड पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश की पहचान रवि निवासी निहालविहार, 50 फुटा रोड, दिल्ली वर्तमान पता ग्राम शाकीपुर के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से लूट, डकैती के 03 मोबाइल फोन (अलग अलग कम्पनी के), बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल, एक तमंचा मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players