प्राइमरी स्कूलों के बच्चों ने मारी बाजी, जूनियर वर्ग का शानदार प्रदर्शन

अमर सैनी

नोएडा। विकास खंड दादरी के न्याय पंचायत घोड़ी बछेड़ा में 15 प्राइमरी स्कूलों की संयुक्त बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन कम्पोजिट विद्यालय जुनपथ में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला व्यायाम शिक्षक सतीश नागर और ब्लॉक व्यायाम शिक्षक कुलदीप नागर ने किया। इस मौके पर बच्चों में खेल भावना और शारीरिक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें दौड़, कबड्डी, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, कुश्ती, बैडमिंटन और योगा जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं।

प्राइमरी वर्ग में बालक और बालिकाओं की अलग-अलग दौड़ स्पर्धाओं में मथुरापुर और अन्य स्कूलों ने बढ़िया प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में 50 मीटर दौड़ में कृष्णा (प्राइमरी विद्यालय नवादा), 100 मीटर में आलम (प्राइमरी विद्यालय बिरौंडी), 200 मीटर में श्याम (प्राइमरी विद्यालय जेतपुर वेशपुर) और 400 मीटर में सत्यम (प्राइमरी विद्यालय जोलगढ़ी) ने जीत हासिल की। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में चित्रा (प्राइमरी विद्यालय मथुरापुर), 100 मीटर में प्रिया (प्राइमरी विद्यालय जीतपुर वेशपुर), 200 मीटर में नाजिया (प्राइमरी विद्यालय मथुरापुर) और 400 मीटर में मुमताज (प्राइमरी विद्यालय बिरौंडी) विजेता रहीं। कबड्डी में बालकों की टीम प्राइमरी विद्यालय नवादा और बालिकाओं की टीम प्राइमरी विद्यालय मथुरापुर ने बाजी मारी। जबकि खो-खो में भी प्राइमरी विद्यालय नवादा की टीम ने जीत दर्ज की।

जूनियर वर्ग में शानदार प्रदर्शन

जूनियर वर्ग में भी कठैरा विद्यालय के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन किया। जिसमें सुहाना, मोहम्मद साद, कंचन और समद ने विभिन्न दौड़ स्पर्धाओं में अपनी उत्कृष्टता दिखाई। जिला व्यायाम शिक्षक सतीश नागर ने जानकारी दी कि न्यायपंचायत स्तर पर विजेता छात्र अब ब्लॉक स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। ब्लॉक स्तर के विजेता छात्र जिला व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। इस आयोजन में प्रमुख रूप से जिला मंत्री गजन भाटी, संरक्षक अशोक शर्मा, संयोजक गीता पाठक, ज्योति सिंह और विभिन्न शिक्षकों का सहयोग रहा। सभी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img