Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, दूसरा गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी इलाके में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। यह घटना तब हुई जब पुलिस ममूरा बिजली घर चौराहे पर बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान, एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगे। पुलिस के रुकने के इशारे के बावजूद वे नहीं रुके और भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी। बदमाश गढ़ी गोल चक्कर की ओर भागने लगे।

पीछा करने के दौरान बदमाशों की मोटरसाइकिल असंतुलित होकर गिर गई। इसके बाद बदमाशों ने दोबारा पुलिस पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को कॉम्बिंग अभियान के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए बदमाशों के पास से 32 बोर की पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस, .315 बोर का तमंचा, 1 जिंदा और 1 खोखा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा थाना फेस-3 से चोरी की गई एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई। घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि पुलिस अन्य जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ कर रही है।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img