Delhi: दिल्ली के शाहदरा में लापरवाही बरतने पर 19 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

दिल्ली के शाहदरा में लापरवाही बरतने पर 19 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के शाहदरा जिले में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 19 पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें हेड कांस्टेबल से लेकर एएसआई रैंक तक के पुलिसकर्मी शामिल हैं। डीसीपी प्रशांत गौतम ने इन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया और काम में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी है।

सूत्रों के अनुसार, जिन थाना क्षेत्रों में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है, वहां के पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इनमें सबसे अधिक संख्या सीमापुरी थाने की है, जहाँ से पांच पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। इसके बाद जगतपुरी थाने के चार पुलिसकर्मियों को, विवेक विहार और आनंद विहार थाने के दो-दो पुलिसकर्मियों को, और शाहदरा तथा एमएस पार्क थानों के तीन-तीन पुलिसकर्मियों को भी लाइन में भेजा गया है।

इस कार्रवाई का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को अपनी जिम्मेदारी के प्रति सचेत करना और जिले में अपराध पर नियंत्रण बनाए रखना है।

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img