प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा, नोएडा: अमेरिका के उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा

अमर सैनी

 प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा, नोएडा। जापान और कोरिया के बाद अब अमेरिका के उद्यमियों ने यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में निवेश की इच्छा जताई है। अमेरिका के उद्यमियों का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को यमुना प्राधिकरण क्षेत्र पहुंचा। अमेरिकी उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल ने यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ अमेरिकी शहर बसाने के लिए स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने अमेरिका से आए उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल थीं।

अमेरिका से आए महिला प्रतिनिधिमंडल और दो अन्य प्रतिनिधिमंडलों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान वे स्वागत को देखकर काफी खुश नजर आईं। यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने युवा उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल को यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण में चल रहे विकास कार्यों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा। इस एयरपोर्ट पर कार्गो प्लेन की सुविधा होगी, जिससे उद्धव भी देश-विदेश से अपना कच्चा और तैयार माल प्लेन से मंगवा और भेज सकेंगे। यहां से व्यापार आसान होगा। दादरी के पास दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

अमेरिकी सिटी बसाने की पेशकश
उद्यमी आसानी से अपना माल मुंबई पोर्ट तक लाकर बेच सकें, इसके लिए 1400 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन और एक्सप्रेस-वे बनाया गया है। यहां एशिया की सबसे बड़ी फिल्म सिटी बनाई जा रही है। यह फिल्म सिटी 1000 एकड़ क्षेत्र में फैली होगी। उद्यमियों को जानकारी देते हुए बताया गया कि कोरिया और जापान भी यमुना सिटी में अपनी औद्योगिक टाउनशिप बसा रहे हैं। इनके लिए मास्टर प्लान 2041 में जमीन आरक्षित कर दी गई है। यह जमीन सेक्टर 4ए और 5ए में आरक्षित की गई है। यमुना प्राधिकरण अमेरिकी सिटी बसाने के लिए 1200 एकड़ जमीन देने को भी तैयार है।

निवेश की इच्छा जताई
अमेरिका से आया प्रतिनिधिमंडल यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा विकास की जानकारी दिए जाने पर काफी खुश नजर आया और निवेश की इच्छा जताई। अमेरिकी प्रतिनिधि उद्यमियों के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करने वालों में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रुति, विशेष कार्यपालक अधिकारी शैलेंद्र भाटिया, डीजीएम राजेंद्र भाटी, डीजीएम पीपी सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक मनोज धारीवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी नंद किशोर सुंदरियाल समेत कई अन्य अधिकारी शामिल रहे।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img