प्रदूषण के चलते गौतमबुद्ध नगर में 25 नवंबर तक स्कूल बंद, डीएम ने दिए आदेश

अमर सैनी
नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में प्रदूषण का स्तर अभी भी गंभीर बना हुआ है। इसे देखते हुए डीएम मनीष कुमार वर्मा ने स्कूल बंद के अपने आदेश को 25 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसके तहत किसी भी बोर्ड के स्कूल में चलने वाली 12वीं तक की कक्षाएं फिजिकली नहीं चलेंगी। सभी कक्षाएं 25 नवंबर तक ऑनलाइन चलेंगी। पहले यह आदेश 23 नवंबर तक था। इसे बढ़ा दिया गया है।
डीएम ने आदेश पत्र में साफ किया है कि अभी भी नोएडा का एक्यूआई 450 के आसपास बना हुआ है। ऐसे में बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए किसी भी बोर्ड से संबंधित स्कूल फिजिकली कक्षाएं नहीं चलाएंगे। हालांकि नोएडा में स्मॉग कम हो रहा है। जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिली है। वहीं, प्राधिकरण की ओर से 60 की जगह 100 से ज्यादा स्प्रिंकलर लगाए गए हैं। इसके अलावा स्मॉग गन और संयुक्त टीम की ओर से दिन-रात लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। ताकि प्रदूषण के स्तर को कम किया जा सके। वही अपील की जा रही है कि बाहर निकलते समय मास्क जरूर पहनें। साथ ही सुबह की सैर पर भी धूप निकलने के बाद ही जाएं। ताकि स्मॉग और धूल से स्वास्थ्य पर असर न पड़े।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img