कुश्ती दंगल, नोएडा: अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी ने कुश्ती में मोटरसाइकिल जीती

अमर सैनी

 कुश्ती दंगल, नोएडा। जिले के जमालपुर गांव के रहने वाले अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी ने जम्मू के आखोनोर शहर में शनिवार को हुई कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में अपने प्रतिद्धंदी को चित कर ईनाम में बुलेट मोटरसाइकिल जीती है। जीत हासिल कर लौटे पहलवान का गांव में स्वागत किया गया। जोंटी भाटी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बार जीत हासिल कर चुके हैं। कोच रंजीत पहलवान ने बताया कि जम्मू के आखोनोर शहर में 7 दिसंबर को विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें आखिरी कुश्ती अंतरराष्ट्रीय पहलवान जोंटी भाटी और छोटा सद्दाम होशियारपुर के बीच हुई। जोंटी भाटी निवासी जमालपुर ने छोटा सददाम को चित कर कुश्ती में बुलेट मोटरसाइकिल जीती। बता दें कि जोंटी पहलवान ने हाल ही में बनारस में भारत केसरी का खिताब जीता था। कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत चुके हैं। इसी साल जॉर्डन में एशिया चैंपियन बने थे। इस मौके पर द्रोणाचार्य अवॉर्डी महासिंह राव, चतर सिंह, योगी भाटी, वनीष प्रधान, परीक्षित नागर, ईश्वर पहलवान, अंतरराष्ट्रीय पहलवान राजेंद्र भाटी, रविंद्र भाटी, राजेश भाटी, बिजेंद्र भाटी, रवि गुर्जर आदि मौजूद रहे।

 

 

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img