Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

प्राधिकरण ने सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

नोएडा प्राधिकरण ने जनस्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों और एनजीओ 'गाइडेड फॉर्च्यून समिति' के तीन पर्यवेक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया
नोएडा प्राधिकरण ने जनस्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों और एनजीओ 'गाइडेड फॉर्च्यून समिति' के तीन पर्यवेक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने जनस्वास्थ्य विभाग के पांच कर्मचारियों और एनजीओ ‘गाइडेड फॉर्च्यून समिति’ के तीन पर्यवेक्षकों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। एसीईओ संजय खत्री, उप महाप्रबंधक (जन स्वास्थ्य) एसपी सिंह, परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-प्रथम) गौरव बंसल, सहायक परियोजना अभियंता (जन स्वास्थ्य-प्रथम) अरुण कुमार और उमेश चंद्र उपस्थित रहे।
नोएडा प्राधिकरण एसीईओ संजय खत्री ने बताया कि सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। नगर को स्वच्छ रखने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है। प्राधिकरण ने जनस्वास्थ्य विभाग के मुकेश शर्मा, आजाद सिंह, काजल तोमर, सुशील मिश्रा और यशवर्धन प्रशंसा पत्र दिया गया है। इसके अलावा एनजीओ ‘गाइडेड फॉर्च्यून समिति’ के प्रदीप कुमार, गुलाब चौरसिया और रविंद्र प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया है। प्राधिकरण भविष्य में भी अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत और प्रोत्साहित करेगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *