Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथAyodhya : योगी सरकार के दसवें दीपोत्सव में देश-विदेश की रामलीलाओं का संगम, अयोध्या में 10 से 15 मंचों पर होगा आयोजन

गोल्फ लिंक्स टाउनशिप में बिजली नहीं होने से दस हजार लोगों ने आफत झेली

गोविन्दपुरम समेत कई जगह ट्रिपिंग की समस्या रही
गोविन्दपुरम समेत कई जगह ट्रिपिंग की समस्या रही

अमर सैनी

गाजियाबाद। गोल्फ लिंक्स टाउनशिप में मंगलवार को दिनभर बिजली गायब रही। सुबह साढ़े छह बजे गई बिजली शाम करीब छह बजे तक आ पाई। केबिल बॉक्स में फॉल्ट होने से विद्युत आपूर्ति बंद रही। बिजली नहीं आने से करीब दस हजार लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत कर्मचारी केबिल बॉक्स ठीक कराने में जुटे रहे।
सोसाइटी के लोगों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े छह बजे बिजली चली गई थी। सोसाइटी को आने वाली विद्युत विभाग की मुख्य लाइन में फाल्ट होने के बाद जनरेटर से सोसाइटी में विद्युत आपूर्ति की गई। दोपहर तक भी विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं होने पर जनरेटर भी जवाब देने लगे।इसके बाद सोसाइटी के व्हाट्सएप ग्रुप पर लोगों को मैसेज दिए कि जरूरत के हिसाब से ही बिजली का इस्तेमाल किया जाए ताकि जनरेटरों पर ज्यादा लोड न आ सके। वहीं सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर जाकर फॉल्ट का पता लगाया। काफी देर बाद फाल्ट का पता चल सका।

फाल्ट ठीक करने में काफी समय लग गया। इस कारण विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। सोसाइटी में रहने वाले लोगों ने बताया शाम करीब छह बजे विद्युत आपूर्ति आई। इस कारण परेशानी झेलनी पड़ी। अवर अभियंता अजय शर्मा ने बताया कि दोपहर में फाल्ट ठीक करा दिया था। इसके बाद फिर से लाइट नहीं आने की शिकायत मिली। लाइन की जांचकर फिर से मरम्मत कराई गई।

गोविन्दपुरम समेत कई जगह ट्रिपिंग की समस्या रही

गर्मी पड़ने के साथ ही ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। मंगलवार को गोविन्दपुरम समेत कई जगह बिजली ट्रपिंग की समस्या रही। इस कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। गोविन्दपुरम के अलावा आरकेपुरम, बालाजी एन्कलेव, केशव कुंज, हरसांव, राजनगर, कविनगर, आदि जगह पर भी बिजली ट्रिपिंग की समस्या रही। सुबह के वक्त बिजली नहीं आने पर पानी की किल्लत भी रही। लोगों को पानी नहीं मिल सका।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *