Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

पोर्नोग्राफी के जरिए लिंक, एसएमएस, ईमेल आए तो हो जाएं सावधान, एडवाइजरी जारी

साइबर ठग शहर में अलग-अलग तरीकों से साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
साइबर ठग शहर में अलग-अलग तरीकों से साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

अमर सैनी

नोएडा। साइबर ठग शहर में अलग-अलग तरीकों से साइबर क्राइम की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इन मामलों को लेकर नोएडा साइबर सेल लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इस बार साइबर सेल ने लोगों को और सचेत करने के लिए एडवाइजरी जारी की है। बताया गया है कि अब पोर्नोग्राफी के जरिए लिंक, एसएमएस, ईमेल भेजकर ठगी की जा रही है। एडवाइजरी में बताया गया कि अगर ऐसा कोई मैसेज या कॉल आए तो उसका जवाब न दें।

साइबर क्राइम एसीपी विवेक कुमार रंजन ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से साइबर अपराधी सीबीआई, आईबी और साइबर क्राइम इंडिया आदि विभिन्न जांच एजेंसियों की फर्जी मुहर लगाकर लोगों को ईमेल भेज रहे हैं और इसे सत्यापित प्रमाणित कॉपी बताकर उन पर आरोप लगा रहे हैं कि उन्होंने इंटरनेट पर अश्लील साइट देखी हैं। आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। अगर आपको इस संबंध में कोई ईमेल मिले तो घबराएं नहीं बल्कि तुरंत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर इसकी सूचना दें। ऐसे मैसेज और लिंक से सावधान रहें। उन्होंने लोगों को जागरूक करने के लिए एक फॉर्मेट जारी किया है। जिसमें साफ दिख रहा है कि पत्र पर कई पुलिस अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगी हुई है। इतना ही नहीं, अंत में गोपनीय पत्र की मुहर तक लगी हुई है। ऐसे पत्रों से सावधान रहें। ये मैसेज बल्क में भेजे जा रहे हैं। जिसमें फर्जी प्रमाणित प्रतियां संलग्न की जा रही हैं। पत्र में साफ लिखा है कि आपने इंटरनेट पर पोर्नोग्राफी देखी है। जिसे आईटी विभाग में ट्रैक कर लिया गया है और आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मेल से सावधान रहें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *