Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Poco F7 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 7550mAh बैटरी और 50MP कैमरे समेत मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Poco F7 5G
Poco F7 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 7550mAh बैटरी और 50MP कैमरे समेत मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Poco F7 5G की लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। 24 जून को आएगा यह दमदार फोन, जिसमें 7550mAh बैटरी, 50MP कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर जैसे तगड़े फीचर्स मिलेंगे। जानें डिटेल्स।

Poco F7 5G की लॉन्च डेट कंफर्म, 7550mAh बैटरी और 50MP कैमरे समेत मिलेंगे जबरदस्त फीचर्स

Poco F7 5G का भारत में बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। कंपनी ने आखिरकार इसकी लॉन्च डेट का खुलासा कर दिया है। यह नया स्मार्टफोन 24 जून को शाम 5:30 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही यह डिवाइस ग्लोबल मार्केट में भी एंट्री करेगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है। आइए जानते हैं इस दमदार स्मार्टफोन के फीचर्स और संभावित कीमत के बारे में।

डुअल-टोन डिजाइन में आएगा Poco F7 5G

Poco F7 5G को लॉन्च से पहले फ्लिपकार्ट पर लिस्ट कर दिया गया है। प्रमोशनल टीज़र के जरिए फोन के डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। यह फोन ब्लैक और सिल्वर डुअल-टोन फिनिश में आएगा और लिमिटेड एडिशन टैग के साथ पेश किया जाएगा। डिजाइन में दो सेंसर के साथ वर्टिकली अलाइन्ड एलिप्टिकल कैमरा आइलैंड मिलेगा, जो फोन को प्रीमियम लुक देगा।

Poco का 7550mAh की बैटरी वाला नया 5G फोन, दूसरे गैजेट्स को भी करेगा चार्ज, 24 जून को लॉन्च poco f7 5g featuring 7550mah battery and reverse charging all set to launch

50MP का दमदार कैमरा और Snapdragon प्रोसेसर

फोन के कैमरा मॉड्यूल में LED फ्लैश भी शामिल होगी। टीज़र से पता चला है कि Poco F7 5G में 50MP का Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट होगा। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
रियर पैनल पर लगे Snapdragon लोगो से यह कंफर्म हो गया है कि फोन में Qualcomm Snapdragon चिपसेट का इस्तेमाल होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

7,550mAh की बड़ी बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग

Poco F7 5G की सबसे बड़ी खासियत इसकी पावरफुल 7,550mAh बैटरी होगी। इसके साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।
डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.83-इंच का AMOLED पैनल मिलेगा। बिल्ड क्वालिटी के लिए इसमें एल्युमिनियम मिड-फ्रेम होगा और IP68 रेटिंग के साथ यह वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंट भी रहेगा।

संभावित कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो भारत में Poco F7 5G की संभावित कीमत लगभग ₹30,000 के आसपास हो सकती है। इस प्राइस रेंज में यह मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है।
फिलहाल लॉन्च ऑफर्स और उपलब्धता को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन आने वाले दिनों में Poco इसको लेकर और अपडेट दे सकती है।

Hera Pheri 3: परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या फिर साथ दिखेंगे बाबूराव और राजू?

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें