Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशनAyodhya : 15 फीट ऊँचे रामरथ पर विराजेंगे जगत के पालनहारीAyodhya : रामनगरी के दसवें दीपोत्सव में दिखेगा वैश्विक रामकथा का रंग

Hera Pheri 3: परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या फिर साथ दिखेंगे बाबूराव और राजू?

Hera Pheri 3
Hera Pheri 3: परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या फिर साथ दिखेंगे बाबूराव और राजू?

Hera Pheri 3 को लेकर अक्षय कुमार ने परेश रावल संग चल रहे विवाद पर चुप्पी तोड़ी। जानिए क्या बोले अक्षय और क्या फिल्म में होगी बाबूराव की वापसी?

Hera Pheri 3: परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी, क्या फिर साथ दिखेंगे बाबूराव और राजू?

Hera Pheri 3 को लेकर एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार और दिग्गज अभिनेता परेश रावल के बीच चल रहे विवाद ने इस चर्चित फिल्म की शूटिंग पर असर डाल दिया है। जहां फिल्म की शूटिंग शुरू होने वाली थी, वहीं अब यह विवादों के चलते अटक गई है। हाल ही में अक्षय कुमार ने इस विवाद पर पहली बार खुलकर अपनी राय दी है।

परेश रावल संग 'हेरा फेरी 3' विवाद पर अक्षय कुमार ने अब तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे पता है कि...

क्या बोले अक्षय कुमार?

फिल्म ‘कन्नप्पा’ के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा,
“जो भी हो रहा है, वह सबके सामने हो रहा है। मैं खुद फिंगर क्रॉस किए बैठा हूं। बस यही चाहता हूं कि जो भी हो, अच्छा हो। सब कुछ सही हो जाए, यही मेरी इच्छा है।”

इस बयान से साफ है कि अक्षय कुमार भी चाहते हैं कि Hera Pheri 3 को लेकर सभी मुद्दे जल्द सुलझ जाएं।

32 साल साथ काम किया...उम्मीद नहीं थी', परेश रावल संग विवाद पर अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी - Akshay kumar breaks silence on hera pheri 3 controversy paresh rawal is a friend

क्यों फंसी ‘Hera Pheri 3’?

दरअसल, परेश रावल के ‘Hera Pheri 3’ से बाहर होने की खबरों के बाद विवाद गहराता चला गया। परेश रावल ने खुद कहा था कि ‘बाबूराव गणपतराव आप्टे’ का किरदार उनके लिए अब गले का फंदा बन गया है।

इतना ही नहीं, अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘Cape of Good Films’ ने परेश रावल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है। कंपनी ने परेश रावल पर 25 लाख रुपये का मुकदमा दायर किया है।

क्या होगी बाबूराव की वापसी?

Hera Pheri 3 की शूटिंग फिलहाल रुकी हुई है। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि क्या बाबूराव, श्याम और राजू की तिकड़ी फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाएगी?

फिलहाल, दोनों के रिश्तों में खटास की खबरों के बीच यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या परेश रावल की फिल्म में वापसी हो पाती है या नहीं।

नज़रें टिकी हैं ‘Hera Pheri 3’ पर

फिल्म Hera Pheri 3 को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है। पहली दो फिल्मों की सफलता के बाद तीसरे पार्ट को लेकर काफी उम्मीदें हैं। अब देखना यह है कि क्या यह विवाद जल्द सुलझेगा और फिल्म अपनी शूटिंग शुरू कर पाएगी।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें