Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
GTB Hospital Newborn Kidnapping: जीटीबी अस्पताल में नवजात के कथित अपहरण पर बाल अधिकार आयोग सख्त, 240 में से अधिकांश CCTV कैमरे खराब मिलने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालLucknow : भारत बौद्धिक्स 2.0′ में अब तक 1.60 लाख से अधिक पंजीकरणLucknow : पारदर्शिता और तकनीक से समाज कल्याण योजनाओं को नई रफ्तार, पात्रों तक सीधे पहुंच रहा योगी सरकार की योजनाओं का लाभBulandshahr : बुलंदशहर में बार अध्यक्ष ने अधिवक्ता मोहम्मद शारिक को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानितBulandshahr : बुलंदशहर में मिलावटी मिठाइयों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, 7 कुंतल नकली मिठाई नष्टAyodhya : दीपोत्सव में दीयों की श्रृंखला सजाएंगे अवध विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकAyodhya : रामायण थीम पर सज रही प्रभु श्रीराम की नगरीLucknow : अखिलेश को विकास से नहीं, सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति से मतलब- ब्रजेश पाठक

फसल के अवशेष जलाने पर पाबंदी फिर भी खुलेआम लगाई जा रही आग

चूहड़पुर गांव के पास सुबह 20 बीघा से अधिक जमीन पर फसल के अवशेष जलाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण रेड जोन में चला गया
चूहड़पुर गांव के पास सुबह 20 बीघा से अधिक जमीन पर फसल के अवशेष जलाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण रेड जोन में चला गया

अमर सैनी

नोएडा। चूहड़पुर गांव के पास सुबह 20 बीघा से अधिक जमीन पर फसल के अवशेष जलाए जाने के बाद ग्रेटर नोएडा का वायु प्रदूषण रेड जोन में चला गया और देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। एनजीटी ने पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। इसके बाद भी जिले में खुलेआम पराली जलाई जा रही है। हाल ही में दादरी और नोएडा क्षेत्र में पराली जलाई गई थी।
मंगलवार को ग्रेनो का एक्यूआई 340 रहा। जबकि नोएडा का एक्यूआई 319 रहा। एनसीआर में दिल्ली का 302 और फरीदाबाद का 303 एक्यूआई रहा है। गर्मी में भी वायु प्रदूषण रेड जोन में पहुंचने से पर्यावरणविद व निवासी परेशान हैं। यूपीपीसीबी क्षेत्रीय अधिकारी डीके गुप्ता ने बताया कि पराली जलाने की जानकारी मिली है। इस संबंध में संबंधित एसडीएम को कार्रवाई करनी है। एसडीएम को पत्र लिखा गया है। वहीं कृषि विभाग को भी इस पर नजर रखनी है। किसानों को जागरूक करना है।
विज्ञापन

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *