Patparganj Society: पटपड़गंज स्थित विकल्प सोसाइटी में अध्यक्ष पद को लेकर उठे सवाल, मदन खत्री ने किया खंडन

Patparganj Society: पटपड़गंज स्थित विकल्प सोसाइटी में अध्यक्ष पद को लेकर उठे सवाल, मदन खत्री ने किया खंडन

रिपोर्ट: रवि डालमिया

पूर्वी दिल्ली के पटपड़गंज में स्थित विकल्प सोसाइटी में सोसाइटी के सदस्यों ने समिति के मौजूदा अध्यक्ष मदन खत्री पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि अध्यक्ष उन्हें किसी मीटिंग में नहीं बुलाते और सदस्य बनने से भी रोकते हैं। इसके अलावा कई महिलाओं ने साफ-सफाई और मंदिर में भजन-कीर्तन करने से जुड़ी समस्याओं को लेकर खुलकर चिंता जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष पद पर एक ही व्यक्ति बैठा हुआ है और अपने फैसले लागू कर रहा है। जब भी चुनाव या कोई सवाल उठता है, तो उस व्यक्ति की सदस्यता रद्द कर दी जाती है। इसके अलावा सोसाइटी की मीटिंगों या किसी कार्य में सदस्यों की कोई सहभागिता नहीं ली जाती।

कुछ महिलाओं ने बताया कि सोसाइटी के मंदिर में भजन करने के लिए उपलब्ध माइक काफी समय से खराब है, जिसकी शिकायत कई बार अध्यक्ष के कार्यालय में की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सोसाइटी के अध्यक्ष मदन खत्री ने मीडिया से बातचीत में इन सभी आरोपों का खंडन किया। उन्होंने कहा कि यह केवल कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर फैलाए गए बयान हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मामले वर्तमान में कोर्ट में हैं, इसलिए उन पर किसी प्रकार की टिप्पणी करना अभी उचित नहीं होगा।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img