Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Karol Bagh Kidnapping Case: करोल बाग पुलिस ने 1.5 साल के बच्चे की किडनैपिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

Karol Bagh Kidnapping Case: करोल बाग पुलिस ने 1.5 साल के बच्चे की किडनैपिंग मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग पुलिस स्टेशन की टीम ने 1.5 साल के बच्चे की किडनैपिंग का मामला सुलझाया है। इस ऑपरेशन में एसीपी आशीष कुमार, SHO साकेत कुमार, SI गुरिस्, HC दीपक, कांस्टेबल कमलजीत, CT खुशाल, CT राजा राम और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें बच्चा ले जाने वाला श्रीनिवास भी शामिल है। अन्य आरोपियों के नाम आनंद, राजू, साहिल कुमार और नाबलिक हैं। दिल्ली पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को PCR कॉल के जरिए जानकारी मिली कि गंगाराम रेड लाइट के फुटपाथ से एक बच्चा किडनैप हुआ है। पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची, सभी के बयान दर्ज किए और किडनैपिंग का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।

पुलिस ने घटनास्थल के दर्जनों सीसीटीवी कैमरे खंगाले और बाइक सवार किडनैपर के फॉरवर्ड और बैकवर्ड रूट को ट्रैक किया। कड़ी मशक्कत के बाद सीसीटीवी में बाइक चालकों को देखा गया और यह पता चला कि बच्चा किडनैप करने के बाद किसी अन्य शख्स को गाड़ी में दे दिया गया। गाड़ी के नंबर से ट्रेसिंग कर पुलिस ने पूरा रूट ट्रैक किया। आगरा के आसपास रेड की गई और अंततः यूपी के महोबा से बच्चा बरामद कर लिया गया।

डीसीपी ने बताया कि पीड़ित परिवार राजस्थान से दिल्ली हैंडीक्राफ्ट का सामान बेचने आए थे। इसी दौरान 24 तारीख को बच्चा किडनैप हुआ। आरोपी संतोष उर्फ श्रीनिवास ने स्वीकार किया कि उसकी दो बेटियां हैं और उसे बेटा चाहिए था। इसके लिए उसने कुछ बदमाशों से संपर्क किया और 1 लाख रुपये में बच्चे को मांगने की योजना बनाई। शुरुआत में 40 हजार रुपये दिए गए और शेष रकम बच्चे की डिलीवरी के बाद चुकाने की मांग की गई।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें