Patna (मृत्युंजय) : बिहार में डस्टबिन की खरीद को लेकर नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के बाद अब उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने भी सम्राट चौधरी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए डस्टबिन खरीद में कथित गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है।
रोहिणी आचार्य ने लिखा कि “सम्राट सरकार का एक और झोल, डस्टबिन भी हुआ अनमोल। बिहार में डस्टबिन भी वीवीआईपी हो गया। जिस डस्टबिन की कीमत 1500 रुपये बताई जा रही है, उसे 15000 रुपये में खरीदा गया है। यानी कूड़ेदान छोटा, लेकिन बिल दस गुना बड़ा।”
उन्होंने सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडेय से सवाल करते हुए पूछा कि आखिर इस महंगे कूड़ेदान का राज क्या है। क्या यह कूड़ा रखने का डिब्बा है या सरकारी खजाना खाली करने का नया जुगाड़।
रोहिणी आचार्य के आरोपों पर अब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।



