पर्यावरण के लिए जीवन विषय पर कार्यक्रम

अमर सैनी

नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में दो दिवसीय एमिटी युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2024 का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के डीआईजी इलाक्की या करुणाकर, यूएन डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रोग्राम मैनेजर रितिक सिंह और विश्वविद्यालय के अतिरिक्त प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीव बंसल ने किया।

छात्र केंद्रित इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया है। इस अवसर पर छात्रों ने संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों जैसे आर्थिक एवं सामाजिक परिषद, संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम, अखिल भारतीय राजनीतिक दल मीट और अंतर्राष्ट्रीय प्रेस में काम किया, अपने विचार रखे और समस्याओं का समाधान खोजा। कार्यक्रम में एमिटी युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2024 (एवाईएमयूएन 24) की चेयरपर्सन और एमिटी विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. एच पी सिंह, डिप्टी डीन – स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. लक्ष्मी आहूजा, एमिटी युवा मंथन मॉडल यूनाइटेड नेशंस 2024 (एवाईएमयूएन 24) के महासचिव देवांश सिसोदिया ने अपने विचार व्यक्त किए।

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img