Delhi Crime: आनंद व‍िहार पुल‍िस ने सरेराह हुई लूटपाट की वारदात को चंद घंटों में सुलझाया, दो गिरफ्तार

0
1
Delhi Crime:

रिपोर्ट: रवि डालमिया

शाहदरा ज‍िले की आनंद व‍िहार पुल‍िस टीम ने एक शख्‍स से सरेराह हुई लूटपाट की वारदात को चंद घंटों में न‍िपटाने का दावा क‍िया है. 9 स‍ितंबर की शाम तकरीबन शाम 5 बजे एक शख्‍स ने पीसीआर कॉल सूचना दी क‍ि उसके साथ कड़कड़ी मोड़, व‍िकास मार्ग, आनंद व‍िहार के पास तीन लोगों ने 13 हजार रुपए लूट ल‍िये हैं. पीसीआर कॉल म‍िलते ही पुल‍िस टीम मौके पर पहुंच गई और श‍िकायतकर्ता की श‍िकायत पर मामला दर्ज कर आरोप‍ियों को पकड़ने में जुट गई. कुछ घंटों की कड़ी मशक्‍कत के बाद आनंद व‍िहार पुल‍िस ने तीन में से दो आरोप‍ियों को दबोच ल‍िया है. जबक‍ि, तीसरी की तलाश में जुटी है.

शाहदरा डीसीपी सुरेंद्र चौधरी के मुताब‍िक, कड़कड़ी मोड पर हुई लूटपाट की वारदात की पीसीआर कॉल म‍िलते हुए इस पर आवश्‍यक कार्रवाई की गई. इसका ज‍िम्‍मा सब इंस्‍पेक्‍टर दीपक कुमार को सौंपा गया. मौके पर पहुंचे एसआई दीपक ने शिकायतकर्ता अभिमन्यु श्रीवास्तव (19), गांव नरोत्तम (महराजगंज, आज़मगढ़ यूपी) के बयान दर्ज क‍िए.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here