Drug-Free India: पंचायत प्रतिनिधि बनेंगे ‘नशा मुक्ति मित्र’, गांव-गांव पहुंचेगा नशा मुक्ति अभियान

Drug-Free India: पंचायत प्रतिनिधि बनेंगे ‘नशा मुक्ति मित्र’, गांव-गांव पहुंचेगा नशा मुक्ति अभियान

नई दिल्ली, 29 जुलाई। नशे के खिलाफ अभियान को गांवों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका को और मजबूत करने का फैसला किया है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पंचायत संसाधन व्यक्तियों को ‘नशा मुक्ति मित्र’ के रूप में जोड़ने को कहा गया है। ये स्वयंसेवक ग्रामीण क्षेत्रों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ लोगों को नशा छोड़ने और उपचार की सुविधाओं की जानकारी देने का काम करेंगे।

सरकार की योजना के तहत पंचायत स्तर पर काम करने वाले संसाधन व्यक्ति ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाएंगे। गांवों में लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाने के साथ एनएमबीए के लोगो और शुभंकर का प्रचार किया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय नशा मुक्ति हेल्पलाइन 14446 के बारे में भी लोगों को जानकारी दी जाएगी, ताकि नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति या उनके परिवार जरूरत पड़ने पर सहायता हासिल कर सकें।

सरकार का मानना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखने के बजाय जनभागीदारी से व्यापक सामाजिक आंदोलन का रूप दिया जाना जरूरी है। पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय स्तर पर सक्रिय स्वयंसेवकों की भागीदारी से अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने में मदद मिलेगी।

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img