Noida Police Arrest: छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, तमंचा-चाकू और 950 ग्राम गांजा बरामद

Noida Police Arrest: छह आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक, तमंचा-चाकू और 950 ग्राम गांजा बरामद

नोएडा। गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध चाकू, तमंचा-कारतूस और 950 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

थाना इकोटेक-3 पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर सेक्टर-10 से तिलपता की ओर जाने वाली सर्विस रोड से मनीष पुत्र हरी सिंह और सागर पुत्र देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की। तलाशी के दौरान मनीष के पास से अवैध चाकू, जबकि सागर के पास से .315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

थाना सेक्टर-63 पुलिस ने शिवम कुमार उर्फ अभिजीत प्रताप ठाकुर पुत्र प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि वह छीजारसी गोलचक्कर के पास कथित तौर पर अवैध हथियार लेकर लूटपाट की नीयत से खड़ा था।

वहीं थाना सूरजपुर पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र से तरुण पुत्र लोकेश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी अवैध चाकू बरामद हुआ। इसके अलावा उप निरीक्षक कपिल कुमार पांडे की टीम ने सुमित पुत्र बॉबी को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध चाकू बरामद किया।

इसी क्रम में थाना सेक्टर-20 पुलिस ने सेक्टर-25 के पास से पूजा उर्फ निशा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 950 ग्राम अवैध गांजा बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला काफी समय से गांजे की पुड़िया बेचने का काम कर रही थी।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। बरामद चोरी की बाइक, अवैध हथियार और मादक पदार्थ के संबंध में भी पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img